घर से दूर रहने वाले मतदाता भी कर सकेंगे : मतदान

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग रोजगार, शिक्षा या अन्‍य कारणों से गृह स्थान से देश में अन्‍यत्र रह रहे। नागरिकों को वहीं से रिमोट वोटिंग की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। आयोग की ओर से इस सुविधा को उपलब्ध करा दिये जाने के बाद देश में कहीं से भी अपने गृह/मूल निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान करना संभव होगा। प्रवासी मतदाताओं को मतदान के लिए वापस अपने गृह राज्‍य/नगर जाने से मुक्ति मिलेगी।

निर्वाचन आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार उसने प्रोटोटाइप रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (RVM) विकसित की है, यह दूरस्थ मतदान केन्द्र से ही मतदाताओं को अपने क्षेत्र में मतदान कराने की सहूलियत करायेगी। आयोग ने कहा है कि उसने इस मशीन की कार्यप्रणाली को दिखाने के लिए राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है। रिमोटर वोटिंग की यह सुविधा समुचित कानूनी व्यवस्था, प्रक्रियात्मक, प्रशासनिक और प्रौद्योगिकीय चुनौतियों के समाधान के बात की जा सकेगी। आयोग ने इन मुद्दों पर राजनीतिक दलों की राय जानने के लिए अवधारणा पत्र जारी किया है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More