हियुवा नेता सुभाष गुप्ता की मनाई गई द्वितीय पुण्यतिथि

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के राजस्थान अतिथि भवन में हिन्दू युवा वाहिनी नेता रहे स्व० सुभाष गुप्ता की द्वितीय पुण्य तिथि नम आंखों से मनाई गई। स्व० सुभाष गुप्ता एवं उनके ड्राइवर रहे स्व० पवन दूबे, बहू स्व० अनीता गुप्ता एवं पुत्री स्व० रिंकी गुप्ता के चित्र के समक्ष लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में सुन्दर काण्ड पाठ का भी आयोजन किया गया और पूजन आदि के बाद निराश्रित और असहाय जनों के बीच कम्बल सहित प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।

सड़क हादसे में मृत हुए सभी लोगों के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए अपने संबोधन में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने हियुवा नेता रहे स्व० सुभाष गुप्ता के दिनों को याद कर कहा की उन्होंने शोहरतगढ़ के विकास में बहुत योगदान दिया है। इसके साथ बीते वर्षों में उत्तराखंड में घटित दर्दनाक हादसे को लेकर उनकी आंखें नम हो गयी।
कार्यक्रम को संबोधित कर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि स्व० सुभाष गुप्ता के विचारों से हर कोई प्रभावित था। उन्होंने शोहरतगढ़ के विकास में ठोस कदम उठाए थे। कार्यक्रम को संबोधित कर संघ के पदाधिकारी राममिलन त्रिपाठी ‘गुरुजी’, ने कहा कि संसार परिवर्तन शील है, विना परिवर्तन के सृष्टि नही चलती है। पूरी सृष्टि भगवान की रचना है जिसमें मानव भगवान की सर्वश्रेष्ठ रचना है।

मानव जीवन पाकर स्व० सुभाष गुप्ता ने शोहरतगढ़ सहित जिलो में ऐसा कार्य किया कि हर कोई उनके कार्यो को याद करता है।इस दौरान कार्यक्रम मे व्यवसाई विजय परसरामका, त्रिलोकीनाथ पाण्डेय, अजय सिंह, संजय कसौधन, धर्मेंद्र अग्रहरि, पाण्डेय बाबा, कमलापति गुप्ता, सुनील अग्रहरि, पुरुषोत्तम जायसवाल सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संचालन कर रहे अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने कहा कि पिता  के पदचिन्हों पर चलने का पूरा प्रयास रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने नगर में कराए गए कार्य समेत प्रस्तावित कार्यो पर विस्तार से अपनी बात कही। साथ ही कहा कि पिता  की कमी को पूरा नही किया जा सकता है।

बताते चले कि बीते वर्ष 2020 के दिसंबर माह में सड़क दुर्घटना में हियुवा नेता रहे स्व० सुभाष गुप्ता एवं साथ गए 3 अन्य लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी, उनकी मौत से शोहरतगढ़ सहित अन्य गावो में शोक की लहर दौड़ गयी थी। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी भी रहे। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में साधू सन्त के साथ सोनू निगम, संजू पाण्डेय, राजेश कुमार गुप्ता, संतोष पासवान, गोलू पासवान, शिवरतन कन्नौजिया, घनश्याम गुप्ता, परमानन्द मिश्रा, जय प्रकाश उमर, गोविंद गुप्ता, अशोक दूबे, विष्णुदेव तिवारी, सौरभ मद्धेशिया सहित नगर पंचायत के कमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Purvanchal

होली पर मातम : मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत से कसबे का माहौल शोकाकुल

दो दोस्तों की दर्दनाक मौत अमित मोहन श्रीवास्तव फरेन्दा/महराजगंज । फरेन्दा क्षेत्र शांति पूर्वक बीत रही होली शाम को मातम में बदल गई। बाइक चला रहे दो युवकों की स्टंटबाजी उनकी जान पर बन आई। तेज रफ्तार बाइक सवार डिबाइडर से टकराते हुए बिजली के पोल से जा भिड़े। टक्कर इतनी जोर थी कि बाईक […]

Read More
Central UP Purvanchal Uttar Pradesh

सलाखों के पीछे बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी

बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती ए अहमद सौदागर लखनऊ। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने से परिवार में हड़कंप मच गया। इस मामले की जानकारी मिलने पर गाजीपुर से उसके परिजन बांदा के लिए रवाना हुए। जिसके बाद से गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित पैतृक आवास पर पसरा सन्नाटा है। बांदा जिला जेल […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सबसे आगे योगीः कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी…

सभी चौंके थे जब BJP व संघ ने योगी को साल 2017 में बनाया था मुख्यमंत्री हिंदू युवा वाहिनी के बैनर तले पूरे पूर्वांचल में जुल्म के खिलाफ ला दिए थे जनसभाओं की बाढ़ नेपाल के कृष्णानगर मे विशाल हनुमान मंदिर के उद्घाटन के बाद अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छा गए थे योगी राजनीति के जानकारों […]

Read More