राहुल गांधी ने 113 बार सुरक्षा के नियमों का किया उल्लंघन, कांग्रेस के लिखे गए पत्र का CRPF ने दिया जवाब

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पार्टी ने गृह मंत्रालय को पिछले दिनों पत्र लिखा था। कांग्रेस की ओर से लिखे गए इस पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की गई थी। कांग्रेस के इस जवाब में अब गुरुवार को सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने बयान दिया है। इसमें कहा गया है कि राहुल ने 2020 से अब तक कई बार सुरक्षा के तय निर्देशों का उल्लंघन किया है। उन्होंने 113 बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल की सुरक्षा की मांग की थी। इसको लेकर पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा था।

उन्होंने कहा था कि दिल्ली में राहुल की सुरक्षा में कई बार चूक हुई है। इस मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने यात्रा में शामिल कई लोगों से पूछताछ की है। CRPF के मुताबिक, कई बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी ऐसा हुआ है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि जैसे ही यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची। उसके बाद कई बार राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी और दिल्ली पुलिस भीड़ को काबू करने और उनके चारों ओर के सुरक्षा के घेरे को मेंटेन करने में असफल रही। राहुल गांधी को Zप्लस सिक्योरिटी मिली है।

केसी वेणुगोपाल ने शिकायत में कहा कि इसके बाद स्थिति काफी बिगड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रा में शामिल यात्रियों को सुरक्षा का घेरा बनाना पड़ा। केसी वेणुगोपाल ने चिट्ठी में लिखा, दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भीड़ को रोकने में नाकाम रही। इसके अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो का इस्तेमाल उन लोगों को डराने धमकाने में किया जा रहा है। जो राहुल गांधी से मिल रहे हैं। आईबी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। CRPF के मुताबिक संरक्षित व्यक्ति के लिए की गई। सुरक्षा व्यवस्था तब ठीक काम करती है, जब संरक्षित व्यक्ति स्वयं निर्धारित सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करता है। वहीं, कई मौकों पर राहुल गांधी की ओर से निर्धारित नियमों का उल्लंघन देखा गया है और इस बारे में समय समय पर जानकारी दी गई है।

Delhi homeslider Raj Dharm UP

दो टूक : शाह ने एक बार फिर देश को नेहरू के नाम पर की गुमराह करने की कोशिश

राजेश श्रीवास्तव दो दिन पूर्व भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में एक बयान दिया कि नेहरू की नीतियों की खामी के चलते पीओके बना। अगर पंडित नेहरू ने ब्लंडर नहीं किया होता तो पीओके नहीं बनता। केंद्रीय गृह मंत्री ने 1948 में तत्कालीन केंद्र सरकार की ओर से जल्द संघर्ष विराम और मामले […]

Read More
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज है, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि व महत्व…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत मनाया जाता है। तदनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 10 दिसंबर को है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ […]

Read More
Delhi National

मोदी ने लालकिले में किया अंतरराष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत आज अपनी ‘विरासत पर गर्व’ की भावना लेकर अपने गौरव को फिर से आगे बढ़ा रहा है और हमारी संस्कृति और प्राचीन धरोहरें दुनिया भर के पर्यटकों को भारत की ओर आकर्षित कर रही है। मोदी दिल्ली के लाल किले में करेंगे भारत में […]

Read More