कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने डुग्गी मुनादी करवा कर नोटिस की चस्पा ,मुख्य आरोपी है फरार

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज।  जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी में मारपीट के मामले में एक वांछित अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने धारा 82 की कार्यवाही की है। वांछित अभियुक्त के घर स्थानीय पुलिस पहुंचकर डुग्गी मुनादी करवाते हुए कुर्की की नोटिस चस्पा की  पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार सात महीने पहले पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गया था। जिसमे राजेंद्र सैनी पुत्र साधू शरण सहित पांच लोग आरोपित पाए गए थे। उनके विरुद्ध कोल्हुई थाने में मुकदमा संख्या 90/2022 के आईपीसी की धारा 323, 504,325,308,324,326 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। इस मामले में चार अभियुक्त खुद सरेंडर कर दिए थे। लेकिन मुख्य आरोपित राजेंद्र सैनी लंबे समय से फरार चल रहा है।अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर नोटिस चस्पा की है। पुलिस ने गांव में मुनादी भी करवाई है।

ज्ञात हो पिपरा परसौनी निवासी अर्जुन गुप्ता की तहरीर पर 19 जून को 5 लोगों के खिलाफ कोल्हुई थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमे उल्लेख किया गया है कि पांचों ने पुरानी रंजिश को लेकर उनपर, पुत्र राहुल , पत्नी माया देवी, भाई बेचन गुप्ता के ऊपर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से मारे पीटे है।मारपीट के आरोपियों में चार नामजदों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था।लेकिन एक आरोपी राजेंद्र सैनी अभी भी फरार है।कोर्ट के आदेश के बाद कोल्हुई थाने के उप निरीक्षक गंगाराम यादव व सरोज कुमार ने पिपरा गांव पहुंचकर मुनादी करवाई।

इस संबंध उप निरीक्षक गंगाराम यादव ने बताया कि उक्त मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी राजेंद्र सैनी के विरुद्घ न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई है। उनके निवास पर डुग्गी मुनादी कराकर न्यायालय का आदेश चस्पा किया गया। यदि 3 जनवरी के अंदर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते तो इसे न्यायालय के आदेश का उल्लंघन माना जायेगा और फिर उनके विरुद्घ धारा 174 IPC  का अभियोग पंजीकृत किया जायेगा। इसके साथ ही उनके विरुद्ध कोर्ट के आदेश पर 83  CRPC की कार्यवाही होगी।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More