कुंडली में व्यक्ति के राक्षस गण बताते हैं उसका आचरण

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के तीन गणों के बारे में गणना की गई है। कुंडली में व्यक्ति के ये गण उसके स्वभाव, खासियत और अवगुणों की गणना करते हैं। ये तीन गण होते हैं देव, मानव और राक्षस गण। कुंडली में व्यक्ति के राक्षस गण बताते हैं उसका आचरण, इन लोगों में छिपी होती हैं कई खासियतें।
कुंडली के गण
ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के 3 गणों के बारे में गणना की गई है। कुंडली में व्यक्ति के ये गण उसके स्वभाव, खासियत और अवगुणों की गणना करते हैं। ये 3 गण होते हैं देव, मानव और राक्षस गण। आमतौर पर राक्षस गण नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में राक्षस जैसी छवि आ जाती है। राक्षस गण वाले लोगों को लेकर बुरी राय बन जाती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। बता दें कि तीन गणों में देव गण को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। लेकिन तीनों गणों की अपनी खासियत होती है।
देव गण: ज्योतिषीयों के अनुसार देव गण के लोगों को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। देव गण के लोगों में कापी गुण देवताओं वाले होते हैं। ये लोग अच्‍छा आचरण करने वाले, ईमानदार, चरित्रवान, संस्‍कारी, कोमल हृदय,दयालु, बुद्धिमान और बहुत ही सकारात्‍मक सोच वाले होते हैं। ये लोग धर्म पर बहुत ध्यान देते हैं साथ ही दान में भी विश्वास करते हैं। दूसरों की मदद के लिए भी ये लोग हमेशा आगे रहते हैं।
मानव गण: ज्योतिष शास्त्र में मानव गण के लोगों को लेकर कहा जाता है कि ये लोग कर्मठ होते हैं। अपनी मेहनत के दम प र आगे बढ़ते हैं और खूब पैसा कमाते हैं। जीवन में सम्‍मान पाते हैं. ये लोग काफी संभलकर चलते हैं।
राक्षस गण: राक्षस गण के लोगों अच्छथे खासे नकारात्‍मक होते हैं। लेकिन कोशिशकरने पर ये खुद को सकारात्‍मक कर सकते हैं। राक्षस गण के लोगों में एक खासियत होती है कि ये लोग नकारात्मक चीजों, घटनाओं को जल्दी से भांप जाते हैं। निडर और साहसी के कारण ये हर स्थिति का डटकर मुकाबला करते हैं। ये लोग साफ और कड़वा बोलते हैं।  देव और राक्षस गणों को आपस में विवाह नहीं करना चाहिए। क्‍योंकि इन दोनों के स्‍वभाव अच्छा खासा अंतर होता है। जिस कारण इनकी जम नहीं पाती। देव गण के जातकों के लिए मनुष्‍य गण का लाइफ पार्टनर उत्तम रहता है। वहीं मनुष्य गण के जातक देव और राक्षस दोनों से विवाह कर सकते हैं।
डरा नहीं सकता कोई
राक्षस गण वाले व्यक्तियों में एक नैसर्गिक गुण होता है। यदि उनके आस पास कोई नकारात्मक शक्ति होती हैं तो उन्हें उसका तुरंत ही अहसास हो जाता है। यही नहीं कई बार तो इनको ये शक्तियां दिखाई भी दे जाती है, लेकिन फिर भी ये शक्तियां इनका कुछ नहीं बिगाड़ पाती। इस गण वाले लोग उनसे जल्द ही भयभीत नहीं होते। राक्षस गण वाले साहसी होते हैं और किसी भी विपरीत परिस्थिति से नहीं घबराते।
इन नक्षत्रों वाले होते हैं राक्षस गण के
कृतिका, अश्लेषा, मघा, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग राक्षस गण के होते हैं।
कम खाने वाले होते हैं देव गण वाले
देव गण वाले व्यक्ति बुद्घिमान, कोमल हृदय, कम खाने वाले और दानी होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने से पहले दूसरों की भलाई के बारे में सोचते हैं।
समाज में सम्मान पाते है मनुष्य गुण वाले

मनुष्य गुण वाले लोग धनवान तो होते ही हैं, साथ ही धनुर्विद्या में ज्ञाता भी होते हैं। ये लोग समाज में काफी सम्मान हासिल करते हैं।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें,


 

Religion

महाअष्टमी और महानवमी को करें ऐसे आसान उपाय, जीवन में जीत के सभी मंत्र मिलेंगे यहां

केवल यह छोटी सी पूजा और उपाय बना देगा आपके जीवन को सुखमय, शांतिमय और लक्ष्मीमय डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ लखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में अष्टमी और नवमी की पूजा की विधि थोड़ी सी अलग है। कहा जाता है कि मां महागौरी की पूजा से मिलती है मन की शांति। नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी […]

Read More
Religion

नवरात्रि विशेष: दंडकारण्य में नौ ऋषि करते रहे हैं देवियों की उपासना, महानदी किनारे आज भी मौजूद हैं इनके आश्रम

हेमंत कश्यप/जगदलपुर बस्तर का पुराना नाम दंडकारण्य है और किसी जमाने में यहां एक दो नहीं पूरे नौ महान ऋषि आश्रम बना कर देवी आराधना करते थे। उनके आश्रम आज भी मौजूद है किंतु जानकारी के अभाव में जन सामान्य इन ऋषियों की तपोस्थली नहीं देख पा रहे हैं। दंडकारण्य क्षेत्र पहले काफी बड़ा था, […]

Read More
Religion

‘दुर्गा’ शब्द का अर्थ है ‘अपराजेय’ यानी जीवन में कभी न हारने के लिए करें ये व्रत

जानें कैसे होगी चैत्र दुर्गा अष्टमी व्रत और क्या है इस व्रत का महत्व राजेंद्र गुप्ता जयपुर। दुर्गा अष्टमी व्रत देवी शक्ति (देवी दुर्गा) को समर्पित एक महत्वपूर्ण हिंदू अनुष्ठान है। मासिक दुर्गा अष्टमी एक मासिक कार्यक्रम है जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि (8वें दिन) को मनाया […]

Read More