गुजरात में विकास और राष्ट्रवाद की जीत हुई: रजनी

गुजरात प्रवास से लौटीं भाजपा नेत्री का रैलवे स्टेशन पर भाजपाइयों ने किया स्वागत


देवरिया।  गुजरात विधानसभा चुनाव में 14 दिवसीय प्रवास के बाद अपने गृह जनपद लौटीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनी पाण्डेय का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने उन्हें गुजरात में मिली प्रचंड जीत दिलाने में किए गए योगदान की सराहना की। इस दौरान सभी का अभिवादन करते हुए भाजपा नेत्री रजनी पाण्डेय ने कहा कि गुजरात मिली प्रचंड जीत मोदी  के विकास माडल और राष्ट्रवाद की पराकाष्ठा है। गुजरात के लोगों ने साबित कर दिया कि वो अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं न कि किसी के ख़ैरात पर उन्होंने  कहा कि इस जीत के लिए हम अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं और जनता की ओर से पीएम मोदी जी का अभिनंदन करते हैं। जब हम गुजरात के नतीजे देखते हैं तो यह गर्व होता है कि आजाद भारत में रिकॉर्ड जीत पीएम मोदी के नेतृत्व में हमको मिली है।

इस जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता विकासवाद को केवल वोट दे रही है। इस विकासवाद की नींव पीएम नरेंद्र मोदी ने रखी थी। सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के साथ पीएम मोदी ने जो नीतियां व कार्यक्रम बनाएं यह जीत उसी की जीत है। उन्होंने कहा कि गरीब के घर में दो वक्त की रोटी, शिक्षा-स्वास्थ्य-बिजली आदि की व्यवस्था करके पीएम मोदी ने एक नई इबारत लिखी है। विकास के सारे रिकॉर्ड गुजरात में जिस तरह पीएम मोदी ने तोड़े हैं, उसी तरह गुजरात की जनता ने भी पीएम के लिए सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। भाजपा नेत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी तंज कसे और गुजरात की जनता को दोनों पार्टियों को सबक सिखाने के लिए धन्यवाद दिया।

इस दौरान संतविनोवा पीजी कालेज़ के पूर्व अध्यक्ष विश्वरंजन मिश्रा, सूर्यकांत मिश्रा राजू, शिंटू शाही, डा अजीत मिश्रा, कुलदेव सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़फ़र महफ़ूज़, अफ़सर जमाल चिशती, नसीम पट्टू अंसारी, डा इमरान, प्रधान राकेश दुबे, तरुण नंदा, अमरनाथ तिवारी, मुद्रिका प्रसाद, मार्कण्डेय दिवेदी, गिरजेश मणि, बबिता जयसवाल, अंजलि मिश्रा, सिमरत नंदा, संतोष मिश्रा, आयुष जयसवाल, रितिक कुमार, मार्कण्डेय पाण्डेय, रामसनहि गोंड, राजेंद्र यादव, भानु सिंह, संतु यादव, हरेराम दुबे, अनिल मणि मोदी सेना, बड़े दुबे, आचार्य वेदपति मिश्र, मुन्ना शेख़, पूर्व प्रधान सभाजीत पाण्डेय, दानिश खान, लड्डू उपाध्याय, धनंजय शर्मा, बबलू दिवेदी, लक्ष्मण गुप्ता, राजू गुप्ता, शिवम् पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, अश्वनी गिरी, अरविंद पाण्डेय समेत सैकड़ों भाजपाइ उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

Politics heated up in the winter session : अरुणाचल में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़प में संसद में हंगामा, विपक्ष ने मांगा जवाब

 

Gujarat Maharastra State

मनमोहन वैद्य RSS के सह सरकार्यवाह पद से हटाया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके डॉ मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह के पद से मुक्त कर दिया गया है और अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।  सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में वर्ष 2024-27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया […]

Read More
Gujarat

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार : CEO

गांधीनगर। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पी भारती ने शनिवार को कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार है। भारती ने आगे कहा कि गुजरात लोकसभा चुनाव में कुल 4,94,49,469 मतदाता हैं जो 50677 मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे। इनमें से 18 से 19 साल के 11,32,880 […]

Read More
Gujarat Maharastra State

फड़णवीस ने शरद पवार के रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अजित को दिया

सतारा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार के 40 साल बाद ऐतिहासिक रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अपने कैबिनेट सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजित पवार गुट) प्रमुख अजित पवार को दिया। फड़णवीस ने यहां भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले से उनके […]

Read More