भारत जोड़ो यात्रा का काफिला फरेंदा से बुद्ध की धरती कुशीनगर के लिए हुआ रवाना

सुमित मोहन श्रीवास्तव


आनंदनगर/महाराजगंज। भारत जोड़ो यात्रा की कड़ी में पूर्वांचल में कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष व फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बुद्ध की धरती कुशीनगर से प्रारंभ होनी है जिसके लिए विधायक अपने जत्था के साथ पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से कुशीनगर के लिए रवाना हुए। उनके साथ लखनऊ से आए रथ व गाड़ियों का काफिला जिसमें सैकड़ों लोग यात्रा में सहभागी बनने के लिए रवाना हुए। भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पूर्वांचल में शुक्रवार से पदयात्रा का प्रारंभ कुशीनगर से किया गया। उक्त यात्रा के शुभारंभ के लिए फरेंदा से विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पीसीसी मेंबर एवं वरिष्ठ नेता विजय सिंह एडवोकेट, प्रेम सिंह एडवोकेट, विनय तिवारी, चुन्नू दुबे, राजन शुक्ला, राकेश तिवारी, अरविंद यादव, कलीम इदरीसी, गणेश जयसवाल, राहुल यादव, दिनेश कुमार यादव, आमिर मंसूरी, अजय चौरसिया, बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग भारत जोड़ो यात्रा में सहभागीता निभाने के लिए रवाना हुए।

इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष व विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रांतीय स्तर की भारत जोड़ो यात्रा गोरखपुर बस्ती समेत अन्य मंडल के विभिन्न जनपदों से होते हुए 20 दिसंबर को कबीर की धरती संत कबीर नगर जिले के मगहर में पहुंचकर समाप्त होगी। इस दौरान कुल 340 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। उन्होंने बताया कि एक दूसरे के प्रति नफरत को समाप्त कर एक दूसरे लोगों के बीच भाईचारा बढ़ाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में पदयात्रा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रा की समाप्ति के अवसर पर मगहर में पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More