मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन इन राशियों को मिल रहा है व्यवसायिक सफलता

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : आज आपको कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। आपको किसी प्रकार के बदलाव करने पड़ सकते है। लेकिन ये बदलाव आपके लिये सही निर्णय साबित होगा। अधूरे कार्य कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।

वृषभ : पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा गुस्सैल बना सकता है। आप जिस करियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें।

मिथुन : आज आपको व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। आपकी निर्णयशक्ति मजबूत होगी। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी न करें। निवेश कर सकते हैं। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

कर्क : आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा, सब कुछ ठीक होते हुए भी मन में अरुचिकर लगेगा। कार्य स्थल पर विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा का स्नान-दान आज है,

सिंह : आज किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है। जरूरत पडऩे पर आपको मदद जरूर मिलेगी। आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

कन्या : सकारात्मक विचारों के ज़रिए समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। वाणी पर संयम रखे। पारिवारिक मामलों में सचेत रहें।

तुला : आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लडऩे में सहायता करेंगी। आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। धर्म-आस्था में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : आज भूमि, जायदाद सम्बन्धी मामले में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। राजकाज से सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य से लाभ होगा। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखी होगा। आज रिश्तेदार आपके दु:ख में भागीदार बनेंगे।

दत्तात्रेय जयंती के अनुष्ठान से ग्रहों की अनुकूलता के साथ होती है सर्वकामनाओं की पूर्ति,

धनु : मित्रों से सुख मिलेगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। परिवार में सामंजस्य बनेगा। परिजनों के प्रयासों से वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। नए सौदे अभी न करें। शुभ समय का इंतजार करें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धन का आगमन होगा।

मकर : आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार से खुशी मिलेगी। धन का लाभ होगा। मित्रों से स्नेह बढ़ेगा। सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार होगा। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन पर खर्च संभव है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।

कुम्भ : अच्छे कार्य में धन खर्च होगा। निर्माण कार्य से लाभ होगा। आज योजनाओं के फलीभूत होने से आपका मन प्रसन्न होगा आपकी मेहनत, लगन व कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जिसे आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मीन : पराक्रम में वृद्धि होगी। आज विशेष शारीरिक सुख मिलेगा। आज किसी भी मौके को ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इन अवसरों को हाथ से ना जाने दें। इन सफलताओं से आर्थिक लाभ भी मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें,


Astrology

बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है सरकारी कामों में सफलता

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता  मेष : आज के दिन प्रसन्नता बढ़ाने वाली घटनाएं होंगी। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। वृषभ : घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त […]

Read More
Astrology

सोमवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है कारोबार में सफलता 

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। वृषभ : समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब […]

Read More
Astrology

रविवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है कार्यशैली में बदलाव

मेष : समय का इंतजार करें। जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने सम्पर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। वृषभ : दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। भय व […]

Read More