वेब सीरीज ’खाकी’ के नायक IPS अमित लोढ़ा पर गिरी गाज़, सरकार ने PC Act के तहत दर्ज़ कराया मुकद्दमा,

नया लुक ब्यूरो


पटना। ’खाकी’ वेब सीरीज से चर्चा में आये IPS अमित लोढ़ा पर बिहार सरकार की गाज गिरी है। उन पर पीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराये जाने की खबर है। बिहार की विशेष निगरानी इकाई ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। विशेष निगरानी SP द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तत्कालीन IG, मगध क्षेत्र गया अमित लोढ़ा पर भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त रहने के आरोप है। सरकारी सेवक होते हुए भी निजी स्वार्थ तथा लाभ के लिए नेटफ्लिक्स तथा फ्राइडे स्टोरी टेलर के साथ बिजनेस डील में उनकी संलिप्तता सामने आयी है।

इस मामले में पुलिस मुख्यालय एवं वरीय प्राधिकार ने जांच एजेंसियों द्वारा दिये गये जांच प्रतिवेदन की समीक्षा की। निगरानी विभाग के दिशा निर्देश के तहत सत्यापन के दौरान अमित लोढ़ा के खिलाफ तथ्य एवं साक्ष्य सही पाये गये। इसके आधार पर विशेष निगरानी इकाई द्वारा कांड संख्या 17/2022 दर्ज किया गया है। इस कांड का अनुसंधान DSP रैंक के अधिकारी करेंगे। वेब सीरीज ’खाकी’ IPS अमित लोढ़ा की जिंदगी पर बनी है। IPS अमित लोढ़ा की जिंदगी पर ही वेब सीरीज खाकी बनी है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और काफी हिट साबित हुई।

बता दें कि अमित लोढ़ा 2006 में पहली बार तब चर्चा में आये, जब उन्होंने शेखपुरा के गब्बर सिंह कहे जाने वाले अशोक महतो और उसके साथी पिंटू महतो को जेल पहुंचाया था। इसके लिए उन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अमित लोढ़ा की गिनती बिहार के टॉप IPS अफसरों में होती है। वर्तमान में वे पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक और आंतरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More