डिजनी प्लस हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी जानें वाली फिल्म बनीं ब्रह्मास्त्र

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र डिजनी प्लस हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गयी है। अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ इस साल रिलीज हुयी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन ने अहम भूमिका निभायी। इस फिल्म को बाद में डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया।

यह फिल्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गयी। अयान मुखर्जी ने कहा, कि मैं डिजनी प्लस हॉटस्टार पर ब्रह्मास्त्र के डिजिटल प्रीमियर की प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित हूं। ब्रह्मास्त्र के लिए पूरी टीम ने जो कोशिश की है वह खूब रंग लाई। मैं सभी दर्शकों, हमारे प्रशंसकों और समर्थकों को धन्यवाद देता हूं। रणबीर कपूर ने कहा कि वह ब्रह्मास्त्र को और अब डिजनी प्लस हॉटस्टार पर मिली प्रतिक्रिया से खुश हैं। यह उन सभी के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट थी,  और अयान मुखर्जी के लिए भी, जिन्होंने इस पर एक दशक तक काम किया। (वार्ता)

Entertainment

संजय भूषण पटियाला को मंदाकिनी के हाथों मिला ICCA 2024 अवॉर्ड

  भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में संजय भूषण पटियाला को आज एक और पुरस्कार से सम्मानित किया गया । मुम्बई के होटल सहारा में आज ICCA ( अंतरराष्ट्रीय कन्टेन्ट क्रियेटर अवॉर्ड ) समारोह का आयोजन किया गया था । इस समारोह में देश विदेश की तमाम बड़ी हस्तियॉं मौजूद थीं । इसी समारोह में […]

Read More
Entertainment

लव यू शंकर : बनारस की पृष्ठभूमि में शिव की आराधना और रूद्र के पुनर्जन्म की दिलचस्प दास्तां

कलाकार : श्रेयस तलपदे, तनीषा मुखर्जी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, हेमंत पांडे, मन गांधी, इलाक्षी गुप्ता पटकथा : रवींद्र राम पाटिल और प्रियांक मेहता निर्देशक : राजीव एस. रूईया निर्माता : सुनीता देसाई और तेजस देसाई संगीत : वरदान सिंह रेटिंग : 4 स्टार किस भी चीज़ में ध्यान लगाने के लिए दिये जाने वाले […]

Read More
Entertainment

इस गाने के दम पर एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज करने आ रही हैं अक्षरा

‘हंसी का खजाना’ गाने में अक्षरा के बोल्ड लुक को देखकर दर्शक हो जाएंगे फिदा यू-ट्यूब प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया के लिए जारी हुआ अक्षरा का यह वीडियो मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘हंसी का खजाना’ रिलीज हो गया है। अक्षरा और गायिका ममता राउत का शिक्षा […]

Read More