बिहार: कुढ़नी उपचुनाव में BJP के खिलाफ बेअसर रही विपक्षी एकजुटता, नहीं काम आया तेजस्वी का इमोशनल कार्ड, BJP जीती,

नया लुक ब्यूरो


पटना। बिहार में सत्ताधारी जदयू और राजद की गठबंधन सरकार और विपक्षी दल BJP के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने कुढ़नी सीट पर हुए उपचुनावों में BJP ने नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को पटकनी दे दी है। सबसे बड़ी बात है कि इस सीट पर जदयू के उम्मीदवार को राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों का भी समर्थन हासिल था। लेकिन यह मौसमी एकजुटता काम नहीं आई। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित कुढ़नी विधानसभा सीट पर BJP के उम्मीदवार केदार गुप्ता का मुकाबला जेडीयू के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा से था। कुशवाहा को गठबंधन दलों का भी समर्थन हासिल था। इसके बावजूद केदार गुप्ता ने कुशवाहा को 3,632 वोटों से परास्त कर दिया।

इस सीट पर मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार नीलाभ कुमार तीसरे नंबर पर रहे। नीलाभ कुमार सिर्फ 10,000 वोट मिले। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रत्याशी मुर्तजा अंसारी को 3,206 वोट मिले हैं। AIMIM प्रत्याशी से अधिक वोट NOTA को मिले। 4,448 लोगों ने NOTA को चुना है। इस सीट पर दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला काँटे का था। कभी BJP आगे निकलती तो कभी महागठबंधन के प्रत्याशी। इस सीट पर कुल 23 राउंड वोटों की गिनती हुई। पहले चार राउंड तक BJP आगे रही। पाँचवें राउंड में JDU आगे निकल गई, लेकिन छठे राउंड में BJP फिर आगे निकल गई। 9वें राउंड में BJP फिर पिछड़ी, लेकिन 19वें राउंड में फिर आगे निकल गई और अंत में जीत हासिल की।

Hand got together in Himachal : पहाड़ी राज्य ने कांग्रेस को दी संजीवनी, चार साल बाद पार्टी ने किसी राज्य में चखा जीत का स्वाद

BJP केदार गुप्ता को कुल 76,722 वोट मिले हैं, जबकि महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को 73,073 वोट मिले है। इस सीट पर BJP का कुल वोट शेयर 42.38 प्रतिशत रहा, जबकि दूसरे नंबर पर जदयू को 40.37 प्रतिशत वोट मिले। इस सीट पर चुनाव में उपमुख्यमंत्री ने अपने पिता लालू यादव की बीमारी का हवाला देकर इमोशनल कार्ड भी खेला था। तेजस्वी ने लालू यादव की बीमारी का हवाला दिया था और जदयू के उम्मीदवार को जिताने की अपील की थी। हालाँकि, उनकी यह अपील काम नहीं कर पाई। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और BJP के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने BJP की जीत के बाद नीतीश कुमार से इस्तीफा माँगा है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के महागठबंधन ने कुढनी में करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए। सारे हथकंडे अपनाए, फिर भी मतदाताओं ने BJP की जीत पक्की की। बता दें कि साल 2020 विधानसभा चुनाव में कुढ़नी सीट पर राजद प्रत्याशी अनिल सहनी की जीत हुई थी। उस दौरान BJP उम्मीदवार केदार गुप्ता करीब 700 वोटों से हार गए थे। अनिल सहनी की सदस्यता खत्म होने के बाद हुए उपचुनाव में BJP ने 3645 वोटों से कुढ़नी में जीत हासिल की है। इसके पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में बिहार के मंत्री मनोज कुशवाहा को BJP के केदार गुप्ता ने हराया था, लेकिन 2020 में वे हार गए थे। बता दें कि कुढ़नी सीट सन 1995 के बाद से अब तक पांच बार जदयू-राजद की झोली में गिरी है। इस बीच 2015 के चुनाव में यह सीट BJP के खाते में आई थी।

कुछ महीने पहले हुए गोपालगंज उपचुनाव में नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार को हार का मुँह देखना पड़ा था। गोपालगंज सीट को BJP की दिवंगत नेता सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी इस सीट पर जीत हासिल की थी। सुभाष सिंह साल 2005 से इस सीट का प्रतिनिधित्व करते आ रहे थे। हालाँकि, मोकामा उपचुनाव में राजद ने BJP को हरा दिया था, लेकिन यह जीत राजद या नीतीश कुमार की ना होकर बाहुबली नेता अनंत सिंह की थी। वे जदयू में थे तब जीते थे और राजद में आने के बाद इस सीट पर उनकी पत्नी जीती। अगर वे किसी और दल में होते, तब भी यह सीट उनके ही खाते में जाती है। इसलिए इस सीट को महागबंधन की जीत नहीं कहा जा सकता।

Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More
Bihar

झारखंड: पेपर लीक मामले में हिरासत में लिए गए सभी अभ्यर्थी भेजे गए जेल

बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल, BPSC परीक्षा रद्द करने पर आयोग कर रहा विचार, रंजन कुमार सिंह BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक कांड में EOU ने अपनी जांच अब और तेज कर दी है। इओयू की जांच में खुलासा हो चुका है कि BPSC Tre 3 का प्रश्न-पत्र परीक्षा […]

Read More
Bihar

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने जदयू से दिया इस्तीफा

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने मंगलवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फातमी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे अपने […]

Read More