चोट लगने के बाद अंगूठे के स्कैन के लिये गये रोहित

ढाका। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश  के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान चोट लगने के बाद बुधवार को अपने अंगूठे के उपचार के लिए स्कैन करवाया हालांकि उनकी चोट की गंभीरता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। रोहित को यह चोट मोहम्मद सिराज द्वारा फेंके गये दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर लगी, जब वह स्लिप में कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। रोहित इसके बाद मैदान से बाहर चले गये और रजत पाटीदार ने फील्ड पर उनकी जगह ली।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्विटर पर जारी बयान में कहा कि रोहित स्कैन के लिये गये हैं। BCCI ने ट्वीट किया,  कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते हुए चोट लगी। BCCI मेडिकल टीम ने उनके अंगूठे की जांच की। वह स्कैन के लिये गये हैं। रोहित की अनुपस्थिति में उप-कप्तान लोकेश राहुल भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि बंगलादेश ने मीरपुर वनडे जीतकर तीन मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। (वार्ता)

Sports

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर […]

Read More
Sports

स्टॉयनिस की मार्कस पारी, LSG ने CSK को घर में छह विकेद से रौंदा

शतकीय पारी खेलने वाले स्टॉयनिस ने किया कमाल, ऋतुराज का शतक रहा फीका शुरुआती झटकों से उबरते हुए इतनी बड़ी पारी जीतना किसी सपने से कम नहीं चेन्नई। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए तीन नम्बर पर बल्लेबाजी करना एक पहेली थी। कई बल्लेबाजों को आजमाया। दीपक हुड्डा, देवदत्त पड्डिकल, बदोनी यहां तक कि निकोलस […]

Read More
Sports

पहाड़ सा स्कोर भी नहीं बचा पाई KKR, अंक तालिका की शीर्ष टीम (RR) ने हराया

सुनील नारायण की शतकीय पारी को जॉस की पारी ने रौंदा, रियान पराग ने दिया साथ शुरुआती झटकों के बाद उबरकर 223 रनों के लक्ष्य को किया पार कोलकाता। जॉस बटलर की नाबाद 107 रनों शतकीय और रियान पराग के 34 रनों की पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 31वें […]

Read More