बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से पांच की मृत्यु, एक दर्जन घायल

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के बिलपाक थाना क्षेत्र में आज शाम एक ट्रक के अनियंत्रित हो जाने से सड़क किनारे खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए, जिससे पांच लोगों की मृत्यु हो गयी और लगभग एक दर्जन घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से बताया कि यहां से लगभग 27 किलोमीटर दूर महू नीमच फोरलेन पर सातरुंडा फाटे के पास यह हादसा लगभग पांच बजे हुआ। बताया गया है कि इंदौर से रतलाम की ओर जा रहे ट्रक का टायर अचानक फूट गया।

टायर फटने से ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। सभी मृतकों और घायलों को यहां जिला अस्पताल लाया गया है। घायलों का उपचार भी प्रारंभ कर दिया गया है। कुछ घायलों की स्थिति काफी गंभीर है। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि पांच व्यक्तियों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। इस हादसे में मृत और घायल लोगों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। (वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
Chhattisgarh Religion

EXCLUSIVE NEWS: तिरिया जंगल बरसों से पूजी जा रहीं तीन महाशक्तियां

इमली- टोरा बेचकर ग्रामीणों ने बनाया है आकर्षक गौरी मंदिर हेमंत कश्यप जगदलपुर। ये आदिवासियों की दुनिया है। ये सबसे अलग दुनिया है। यही सनातन की असली दुनिया है। यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ पेड़, नदी और पहाड़ों की भी पूजा होती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सरहदी गांव तिरिया में गणेशबहार नाला के पास […]

Read More
Chhattisgarh

अमिट स्याही की 3722 शीशीयां करेंगी बस्तर के 1466337 मतदाताओं को चिन्हित

बस्तर लोकसभा के 1861 मतदान केंद्रों को भेजी जा रहीं 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही हेमंत कश्यप/जगदलपुर। मैसूर से आई 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 14 लाख 66 हजार 337 मतदाताओं के उंगलियों में भी लगाई जाएंगी और यही स्याही स्पष्ट करेगी कि लोकतंत्र के इस महापर्व […]

Read More