सोनिया गांधी भी हो सकती है, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल

कोटा। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती है और उनके इसके लिए कोटा आने की संभावना है। कोटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने आज बताया कि गांधी आठ दिसम्बर की शाम या नौ दिसंबर की सुबह कोटा आ सकती है और यहां भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित हो सकती। गांधी का नौ दिसंबर को जन्मदिन है और वे अपना जन्मदिन पुत्र राहुल गांधी के साथ मना सकती है।  गांधी का आठ दिसम्बर को कोटा से झालावाड़ जाने वाले मार्ग पर जगपुरा में रात्रि प्रवास का कार्यक्रम है और अगले दिन नौ दिसंबर को वे वहां से बूंदी जिले के लिए रवाना होंगे और इस दिन दोपहर का भोज कोटा के नयापुरा इलाके में स्थित उम्मेद क्लब में करेंगे और उसके बाद आगे नॉर्दन बाई पास से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे और रात्रि विश्राम नौ दिसंबर को केशवरायपाटन के नजदीक गुडली फाटक पर करेंगे। त्यागी ने बताया कि गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कोटा आने के कार्यक्रम को देखते हुए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आठ दिसम्बर को कोटा आ सकते है और भारत जोड़ो यात्रा में  गांधी के साथ सम्मिलित होंगे। उनके अलावा कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के भी इस दिन बाद भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कुछ केंद्रीय नेताओं और प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मंत्री भी हो सकते हैं। हालांकि अभी गांधी का इस बारे में अंतिम रूप से कार्यक्रम नहीं बना है। लेकिन आज शाम या कल तक गांधी के कोटा आने एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बारे में निर्णय हो सकता है।

त्यागी ने बताया कि यदि गांधी कोटा आई तो नौ दिसंबर को उनका जन्मदिन कोटा में ही मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के सोयत से चार दिसम्बर को झालावाड़ जिले में चंवली के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करेगी। हालांकि उस दिन गांधी चंवली में ही रात्रि विश्राम करेंगे और वहां की जा रही तैयारियों का शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जायजा ले चुके हैं। उसके अगले दिन पांच दिसम्बर को यात्रा चंवली से रवाना होकर झालावाड़ जिला मुख्यालय के नजदीक झालरापाटन की ओर रवाना होगी। छह दिसम्बर को हिरियाखेड़ी में नुक्कड़ सभा होगी। सात दिसम्बर को झालावाड़ के समीप खेल संकुल में उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है इसके पहले वे काली तलाई मे नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। (वार्ता)

Rajasthan

दर्दनाक हादसा: राजस्थान में वैन-ट्रॉले की टक्कर में शादी में गए 9 दोस्तों की मौत, एक घायल

जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में शादी के लिए मध्यप्रदेश गए नौ दोस्तों की मौत हो गई।बारात से लौटते समय हादसा हुआ। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, यहां तेज रफ्तार मारुति वैन और ट्रक-ट्रॉला के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे का शिकार हुए […]

Read More
Loksabha Ran Politics Rajasthan

राजस्थान के चुनावी रण में योगी की जय जयकार

चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में योगी आदित्यनाथ ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब राजसमंद में योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसमूह को किया संबोधित  बोले योगी, पहले चरण के तूफान ने कर लिया है मोदी जी को सत्ता सौंपने का प्रण योगी का आह्वान, ‘कांग्रेस को बना दीजिए इतिहास’ बेतहाशा गर्मी में भी यूपी के सीएम योगी […]

Read More
Rajasthan

जयपुर में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव में गुरुवार सुबह एक मकान में अचानक आग लग जानें से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे मकान में अचानक आग लगने का […]

Read More