अखिलेश का समाजवाद अवसरवादी, शिवपाल का लठैत : योगी अदित्यनाथ’

’मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा’

’CM बोले-चुनाव हराने के लिए डिंपल को आगे करते हैं समाजवादी’


मैनपुरी/लखनऊ। CM योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के लिए जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। एक ओर जहां समाजवाद के नाम पर परिवारवाद को बढ़ाने वाले शिवपाल, रामगोपाल और अखिलेश यादव उनके निशाने पर रहे तो वहीं दूसरी तरफ CM ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर उपचुनाव में डिंपल  को हारने के लिए आगे करती है। मैनपुरी लोकसभा में अब समाजवाद नहीं, रामराज्य आएगा।

’यह जेपी और लोहिया का समाजवाद नहीं है’

CM ने तंज कसा कि यह जेपी व लोहिया का समाजवाद नहीं है। चाचा शिवपाल लोहिया के बारे में लिखते हैं, लेकिन उन्हें मालूम नहीं कि क्या लिख रहे हैं। समाजवाद के अलग-अलग ब्रांड एक खानदान में दिख जाते हैं। शिवपाल का समाजवाद है जिसकी लाठी, उसकी भैंस। यह इनका लठैत समाजवाद है। प्रो. रामगोपाल यादव का समाजवाद पूंजीवाद में बदल गया। सभी धऱती गोपाल की। नोएडा से फिरोजाबाद तक जो भी धरती दिखाई देती थी, SP सरकार में उन्होंने व शागिर्दों ने हथियाने में कोताही नहीं की। अखिलेश का समाजवाद अवसरवादी है।

पिछली बार नेता के नाते जसवंत नगर मिला, अगली बार वह भी नहीं’

CM ने कहा कि शिवपाल के साथ क्या हुआ, सब जानते हैं। पिछली बार जसवंत नगर नेता जी के नाते मिल गई। अगली बार वह भी नहीं मिलने वाली। जब भी SP चुनाव हारती है तो पहले ही बहाना करती है। ईवीएम से 2012 में सरकार आपकी बनी। कई सांसद आपके जीते। कभी अपने कारनामे नहीं देखते। जब भी चुनाव हारना होता तो यह लोग आरोप-प्रत्यारोप करते और डिंपल जी को चुनाव लड़ाकर हारने भेज देते। फिरोजाबाद और कन्नौज में भी यही किया। चुनाव हारना है तो उन्हें आगे कर देते हैं।

 ’मैनपुरी लोकसभा को समाजवाद नहीं, रामराज्य चाहिए’

CM जी ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा को समाजवाद नहीं, रामराज्य चाहिए। जहां बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ हर नौजवान, गरीब, किसान, बहन-बेटियों को मिले। जो सरकार यहां जाति, क्षेत्र और मजहब नहीं, सबके साथ-सबके विकास के साथ काम कर सके। वह चाहिए। पांच दिसंबर को निर्णायक लड़ाई में अपने बूथ को संभालते हुए कमल व रघुराज सिंह शाक्य को ध्यान में रखते हुए ईवीएम का बटन दबाइए, चुनाव में जीतने की गारंटी पाइए।

आठ महीने में करहलवालों ने दूसरी बार विधायक का दर्शन नहीं किया’

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आठ महीने पहले विधानसभा चुनाव हुए थे। मैनपुरी में विधायक जयवीर सिंह, भोगांव से रामनरेश अग्निहोत्री लगातार जनता की सेवा में हैं, लेकिन करहल में जीतने के बाद जनता ने दूसरी बार विधायक के दर्शन नहीं किए, हमारे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल जनता के लिए वहां 27 बार गए। SP नाम रखना जनता को भ्रम में रखने जैसा है। इन्होंने सिर्फ परिवार का विकास किया। कोई गरीब उभरने का प्रयास किया तो उसके साथ क्या हुआ, सभी जानते हैं।

आंकड़े गिना मैनपुरी के विकास की गिनाई सच्चाई’

CM ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने मैनपुरी में साढ़े पांच वर्ष में साढ़े 37 हजार लोगों को आवास दिया। यदि सचमुच विकास किया गया होता तो चार बार SP सरकार रहने पर इन्हें आवास क्यों नहीं मिला। मैनपुरी में 2.81 लाख गरीबों को शौचालय, 549 सामुदायिक शौचालय भाजपा सरकार ने बनाए। SP ने यदि विकास किया था। तो 226 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय बनाने की नौबत हमारी सामने क्यों आई। पांच हजार पटरी व्यवसाइयों को PM स्वनिधि योजना का लाभ मिला। 3.67 लाख किसानों को PM किसान सम्मान निधि, 1.54 लाख परिवारों को उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन, एक लाख तीन हजार गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन, 1795 मजरों में विद्युतीकरण का कार्य भाजपा सरकार आने के बाद मैनपुरी में हुआ। हमारी सरकार ने तीन लाख दो हजार से अधिक गोल्डेन कार्ड, पांच हजार महिलाओं को मातृ वंदना योजना, 97,900 लोगों को वृद्धजन पेंशन, 33400 निराश्रित महिला पेंशन, 13200 लोगों को दिव्यांगजन पेंशन हमारी सरकार ने दी। कन्या सुमंगला योजना से 10 हजार बालिकाओं को जोड़ा गया। CM सामूहिक विवाह योजना से ढाई हजार बेटियों के हाथ पीले किए गए। यह आंकड़े मैनपुरी की सच्चाई सामने रखती है।

Raj Dharm UP

कागजों पर तैयार हो रहा JTS में ट्रांजिट हॉस्टल!

कमीशन को खातिर कार्यदायी संस्था को कर दिया 3.5 करोड़ का भुगतान पिछले वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी हुई थी करोड़ों की बंदरबांट राकेश यादव लखनऊ। वित्तीय वर्ष 2023-24 को समाप्त होने में अब मात्र चार दिन का समय शेष बचा हुआ है। प्रदेश के कारागार विभाग में इस वित्तीय वर्ष के अंतिम […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जेल में बंदियों ने पेश की सामाजिक सौहार्द की मिसाल

विदेशी बंदियों के साथ बंदियों अफसरों ने खेली होली लखनऊ। शाहजहांपुर जेल में होली का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। जिसमें समाज के हर समुदाय के बंदियों-हिंदू ,मुस्लिम, सिख ,इसाई तथा विदेशी बंदियों जिसमें अफ्रीकी एवं नेपाली बंदियों ने खुशी-खुशी स्वेच्छा से त्यौहार मनाया। और सभी एक दूसरे के गले मिले। सभी अधिकारी […]

Read More
Raj Dharm UP

प्रयागराज: उमेश पाल के घर बम चलने की अफवाह से इलाके में सनसनी

चार संदिग्ध शख्स पुलिस हिरासत में घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी सहित अन्य राज्यों में कई सालों से आतंक का पर्याय बने माफिया अतीक अहमद व उसके परिवार की साजिश से करीब एक साल पहले मौत के घाट उतारे गए अधिवक्ता उमेश पाल के घर पर मंगलवार को बम फेंके […]

Read More