85th day of journey : भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे हरीश रावत, स्वरा भास्कर के राहुल गांधी के साथ चलने पर भाजपा ने साधा निशाना

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 9 दिनों से मध्यप्रदेश में है। यह यात्रा आए दिन किसी न किसी घटना की वजह से सुर्खियों में बन जाती है। गुरुवार को सुबह भारत जोड़ो यात्रा धार्मिक स्थल उज्जैन के पास सुरासा से रवाना हुई। इस यात्रा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी पहुंचीं। स्वरा भास्कर के पहुंचने पर भाजपा ने निशाना साधा। भारत जोड़ो में शामिल होने के लिए स्वरा भास्कर बुधवार को ही इंदौर पहुंच गई थी।

गुरुवार की सुबह उन्होंने राहुल गांधी के साथ यात्रा की शुरुआत की । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन पर तंज कसा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब हम सच्चाई बयान करते हैं तो उसको आप राजनीति कह देते हैं, लेकिन क्या यह वास्तविकता नहीं है। कन्हैया कुमार, स्वरा भास्कर और पाकिस्तान को जिंदाबाद कहने वाले लोग आपकी यात्रा में यह सब टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग, उस मानसिकता के लोग और राष्ट्र के विरोधी लोगों को समर्थन करने वाले लोग हैं।

वहीं बीजेपी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने निशाना साधते हुए कहा कि जो स्वरा भास्कर कल ‘कश्मीर फाइल्स’ का विरोध करने आई थी। इजरायली फिल्म निर्माता का साथ निभा रही थी। वह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ रही हैं । अर्बन नक्सल सोच को मध्यप्रदेश की फिजा खराब करने नहीं दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान स्वरा भास्कर कांग्रेस के समर्थन में उतरी थीं। उन्होंने भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया था। हालांकि उस चुनाव में दिग्विजय को जीत नहीं मिली थी और बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में विजय प्राप्त की थी। आज भारत जोड़ो यात्रा का 85वां दिन है। बता दें कि 2 दिन बाद यह यात्रा राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]

Read More
Madhya Pradesh

Lok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]

Read More
Madhya Pradesh

शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]

Read More