Soft political Battle : भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान पहुंचने से पहले गहलोत और पायलट के बीच हुई सुलह, दोनों ने कहा-‘हम एक हैं’

शंभू नाथ गौतम


कांग्रेस पार्टी के लिए राजस्थान से अच्छी खबर है। काफी समय से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चला रहा विवाद मंगलवार को शांत हो गया है। वैसे तो दोनों नेताओं के बीच टकराव तीन वर्षों से चला रहा था। पिछले दिनों गहलोत और पायलट के बीच मनमुटाव और तेज हो गया था। ‌भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश पहुंचने पर सचिन पायलट राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गुस्सा खुलकर सामने आ गया । इसके बाद सीएम गहलोत ने सचिन पायलट को सीधे तौर पर ‘गद्दार’ कह दिया था। ‌ गहलोत के इस जवाब में पायलट ने भी पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री को शब्दों की मर्यादा में रहने के लिए कहा था।

दोनों नेताओं के टकराव को लेकर कांग्रेस पार्टी हाईकमान एक बार फिर तनाव में आ गया। पार्टी नहीं चाहती थी कि जब भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में पहुंचे तो गहलोत और पायलट का टकराव बना रहे। ‌ बता दें कि मध्य प्रदेश के बाद 4 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान पहुंचेगी। ‌ इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के महासचिव वेणुगोपाल मंगलवार को दिल्ली से जयपुर पहुंचे। ‌वेणुगोपाल की मेहनत रंग लाई। ‌राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान पहुंचने से पहले कांग्रेस के दो दिग्गजों की सियासी लड़ाई नरम पड़ती दिख रही है। दरअसल, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट में सियासी सुलह करवा दी है। भारत-जोड़ो यात्रा की तैयारी बैठक में पायलट और गहलोत ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। गहलोत ने कहा- राजस्थान में सब एकजुट हैं। जब राहुल जी ने कहा दिया तो हम सभी पार्टी के लिए एसेट ही हैं।

वहीं सचिन पायलट ने कहा, हमें कोई उकसा नहीं सकता। बाहर आने पर पहले सचिन पायलट ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की जमकर तारीफ की और कहा कि पार्टी एकजुटता के साथ भारत जोड़ो यात्रा में लगी हुई है और भाजपा इससे घबराई हुई है। उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बारी आई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों एसेट हैं और दोनों मिलकर राजस्थान में कांग्रेस के लिए काम करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने इंदौर में दो दिन पहले कहा था कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों पार्टी के लिए एसेट हैं। कांग्रेस की कोशिश है कि किसी भी तरह से दोनों नेताओं के बीच झगड़े का असर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर न पड़े। साथ ही पार्टी की यह भी कोशिश है कि सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की साथ-साथ होने की तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा में भी देखने को मिले।

National

तमिलनाडु में इरोड से लोकसभा सांसद गणेशमूर्ति का हुआ निधन

चेन्नई। तमिलनाडु में इरोड निर्वाचन क्षेत्र से मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK) के लोकसभा सदस्य ए गणेशमूर्ति का गुरुवार को कोयंबटूर के एक अस्पताल में निधन हो गया।  गणेशमूर्ति को उल्टी की शिकायत और आवास पर बेहोश होके बाद कुछ दिन पहले उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरोड के एक […]

Read More
homeslider National Raj Dharm UP

दो टूक : पहली बार नौटंकीबाज को मिला उससे भी बड़ा तमाशबीन

राजेश श्रीवास्तव पिछले तीन दिनों से देश में जो चल रहा है वह ऐतिहासिक है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए की गयी, यह देश में पहला मौका है। हालांकि देश में सत्तारूढ़ भाजपा समेत तमाम लोग केजरीवाल को दिल्ली शराब कांड का मास्टरमाइंड साबित करने में जुटे हैं। मानो […]

Read More
homeslider National Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

CAA : देश को बांटने का एक और औज़ार

राम पुनियानी जिस समय इलेक्टोरल बॉण्ड से जुड़ा बड़ा घोटाला परत-दर-परत देश के सामने उजागर हो रहा था, ठीक उसी समय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने के लिए नियमों और प्रक्रिया की घोषणा कर दी। यह अधिनियम करीब चार साल पहले संसद द्वारा पारित किया गया था। इसे […]

Read More