ढाई फीट के शरीफ ने DM से लगाई शादी की गुहार,साहब घर मिल गया,अब घरवाली भी दिलवा दो

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के ढाई फ़ीट के अजीम मंसूरी की शादी के बाद अब रायबरेली जिले के ढाई फीट के मोहम्मद शरीफ का शादी के लिए अरमान जागा है। मोहम्मद शरीफ ने सरकारी घर मिलने के बाद जिला प्रशासन से घरवाली की व्यवस्था कराए जाने की गुहार लगाई है। शरीफ ने DM को अपना निकाह सामूहिक विवाह के दौरान कराए जाने की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि रायबरेली जिले की महाराजगंज तहसील के राजा म‌ऊ के मोहम्मद शरीफ का शारीरिक विकास नहीं हो पाया। 40 साल की उम्र होने के बाद भी शरीफ की लम्बाई ढाई फीट है। परिवार वालों ने कोई काम न करने से घर से निकाल दिया था। इसके बाद शरीफ ने प्रशासन से आवास के लिए गुहार लगाई थी। जिला प्रशासन ने शरीफ को प्रधानमंत्री आवास के तहत घर तो दिया,लेकिन घर में अकेलापन शरीफ को काटने लगा। शरीफ ने अकेलेपन को दूर करने के लिए जिला प्रशासन पर विश्वास जताते हुए DM माला श्रीवास्तव के पास पहुंचे।

आर्थिक मदद के साथ घरवाली की मांग,

मोहम्मद शरीफ ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि वह शारीरिक रूप से अविकसित होने के चलते काम काज करने में अक्षम हैं। किसी तरह रिश्तेदार या जानने वाले उनके पेट भरने का इंतज़ाम करते हैं। शरीफ ने अब ज़िला प्रशासन से रोटी के साथ ही रोटी पकाने वाली दिलाए जाने की गुहार लगाई है। शरीफ ने ज़िलाधिकारी से गुहार लगाई है कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में से उनके लिए उपयुक्त योजना से उनकी आर्थिक मदद के साथ ही निकाह कराया जाए।

DM ने ADM को सौंपा प्रार्थना पात्र,

DM ने शरीफ के प्रार्थनापत्र को ADM प्रशासन के हवाले करते हुए उस पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। शरीफ का कहना है कि उनके पास सरकार का दिया प्रधानमंत्री आवास है, जिसमें वह अकेले रहता है। घर के अकेलापन के चलते समय नहीं कटता और घर में खाना बनाने की व्यवस्था नहीं है। इसलिए DM से शादी करवाने की मांग की है। DM ऑफिस में अपनी शादी की अनोखी मांग लेकर पहुंचे मो शरीफ के प्रार्थना पत्र लेने वाले अधिकारी राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि शादी करवाने का प्रार्थना पत्र दिया है, उसे दिखवाया जा रहा है।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More