दिल्ली में 50 लाख झुग्गीवासियों को मिलेगा पक्का घर : पुरी

नई दिल्ली। दिल्ली में नगर निगम चुनावों के लिए मतदान से चार दिन पहले आज यहां केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार में शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री हरदीप पुरी ने आज ऐलान किया कि राजधानी में 50 लाख से अधिक झुग्गी वालों को उनके स्थान पर पक्के मकान बना कर दिये जाएंगे। पुरी ने BJP के केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के पुनर्विकास से एक करोड़ 35 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में विज्ञान भवन से कालका में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाए गए, तीन हजार से अधिक फ्लैट्स की चाबी सौंपी। जेलरवाला बाग में भी एक परियोजना है जिसमें बड़ी संख्या में फ्लैट्स बनाए गए हैं। इसके अलावा कठपुतली कॉलोनी एवं कुछ अन्य परियोजनाएं भी हैं। केंद्र सरकार निरंतर गरीबों के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि 2011 के जनगणना के अनुसार दिल्ली की आबादी 1.67 करोड़ मानी गई थी। अब जब अगली जनगणना होगी तो दिल्ली की आबादी दो करोड़ से अधिक ही होगी। जो हमारी योजनाएं अभी लागू हैं, जहां ‘झुग्गी वहां मकान’ के तहत 10 लाख लाभार्थी होंगे। पुरी ने एमसीडी के BJP घोषणापत्र का हवाला देते हुए कहा कि हमने घोषणापत्र में भी कुछ फिगर दिए हैं। जो अनियमित कॉलोनी हैं, उनमें ‘पीएम उदय’ योजना के तहत 50 लाख नागरिकों को लाभ मिलेगा। ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ योजना के लगभग 10 लाख लाभार्थी होंगे। लैंड पूलिंग योजना के अंतर्गत 75 लाख लाभार्थी होंगे। कुल मिलाकर दिल्ली की करीब दो करोड़ आबादी में से एक करोड़ 35 लाख नागरिक पुनर्विकास का लाभ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इस समय दिल्ली में 675 क्लस्टर्स हैं। इसमें से 376 क्लस्टर्स या 172 हजार हाउस होल्ड्स, DDA और केंद्र सरकार की भूमि पर हैं। इसमें से हमने 210 में काम पूरा कर लिया है। लोगों से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More