राज ठाकरे ने राज्यपाल सहित अन्य दलों के नेताओं पर निशाना साधा

मुबंई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सहित उद्धव ठाकरे और अन्य दलों के नेताओं पर निशाना साधा है। ठाकरे ने कोश्यारी को शिवाजी महाराज के खिलाफ विवादित टिप्पणी बंद करने की चेतावनी भी दी। ठाकरे ने रविवार को गोरेगांव के नेस्को ग्राउंड में मनसे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे पैसे के लिए किसी से भी गठबंधन कर सकते हैं।

उन्होंने बूथ नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मनसे को बने हुए सोलह साल से ज्यादा का समय बीत चुका है और इन दौरान हमने जो भी वादा किया, उसे पूरा किया हैं। उन्होंने कहा कि हमारा स्ट्राइक रेट सौ प्रतिशत रहा है। हमने महाराष्ट्र के लोगों के लिए काम किया और हमेशा मराठी लोगों के रोजगार के लिए लड़ते रहे।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार महीनों में दो बड़े उद्योग गुजरात चले गए लेकिन मनसे के अलावा किसी ने इस मुद्दे को नहीं उठाया। ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोश्यारी कहते हैं कि अगर गुजराती और मारवाड़ी यहां से चले गए तो यहां कोई उद्योग नहीं चलेगा। महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद अब बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। (वार्ता)

Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More
Maharastra

महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

   बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी […]

Read More
Maharastra Politics

जनता भी जानती है, आएंगे तो मोदी हीः सीएम योगी

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में भाजपा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार सीएम योगी ने वर्धा से भाजपा प्रत्याशी रामदास चंद्रभांजी ताड़स के लिए मांगा जनसमर्थन महाराष्ट्र के जनमानस से आई आवाज, देश में दो ही नाम-मोदी और योगी यहां पालघर में संतों की हत्या हो गई, यूपी में कोई किया तो […]

Read More