पाराशर पंचांग : सोमवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है व्यापार में सफलता

जयपुर से राजेंद्र गुप्


मेष : आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है।

वृषभ : आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दु:ख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमें से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा।

मिथुन : आपमें समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

कर्क : आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य को नजऱअंदाज़ करने से तनाव बढऩा संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें।

सुखी वैवाहिक जीवन के लिये करें विवाह पंचमी का व्रत एवं पूजन

सिंह : आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। थोड़ा तनाव तो आपको कार्य करने के लिये प्रेरित करता है। यह उन्नति के लिए भी महत्व रखता है। ज्यादा तनाव से मानसिक और शारीरिक क्षति भी पहुंच सकती है। आप कुछ आराम करें और तनाव को कम करें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है।

कन्या : आप खुद पर संयम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो। खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात जाहिर करने से नुकसान भी हो सकता है।

 तुला : अस्वस्थता के बावजूद आपकी लगन तारीफ के लायक है, आप लगातार मेहनत करते रहेंगे, ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

वृश्चिक : अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी दे सकती हैं।

चंद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी विनायक चतुर्थी को श्री गणेश के पूजन से पूरी होती है हर कामना,

 धनु : आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालांकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापार में अनुकूल सफलताएं मिलेगी।

मकर : किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। पैतृक संपत्ति में विवाद होगा। ऋणभार में वृद्धि होगी। आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा।

कुम्भ : बातचीत और लेंन-देंन के लिए समय अच्छा हैं। उधार दिया धन वसूल होगा। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है।

मीन : आज कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या भाई बहन भी हो सकते हैं। किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें,


 

Astrology

जानें आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल, कब होगी हवन और कब होगा पारण

बुधवार, 17 अप्रैल 2024 सूर्योदय:              06.06 सूर्यास्त:              18.47 चन्द्रोदय:              13.21 चन्द्रास्त:              26.55 अयन                 उत्तरायण ऋतु:                 वसंत शक सम्वत:           1946 (क्रोधी) विक्रम सम्वत:         2081 (कालयुक्त) संवत्सर               क्रोधी संवत्सर (उत्तर)         कालयुक्त युगाब्द (कलि संवत्)     5126 मास                 चैत्र पक्ष  […]

Read More
Astrology

इन राशियों के लिए मध्यम फलकारक है आज का राशिफल, इनके लिए शुभ जानें…

राशिफल आपके जीवन का एक आइना होता है। दैनिक राशिफल जानने के बाद आप खुद को उसी तरह ढाल सकते हैं। आज का दिन कई राशियों के लिए जहां शुभ फलदायक हैं, वहीं कई राशियों के लिए मध्यम फलदायक है। मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)– आज का दिन भी विपरीत […]

Read More
Astrology

यदि आपकी राशि को नहीं मिल रहा है भाग्य का साथ तो जरूर पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफल मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)– आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है लेकिन दिन के आरम्भ से ही व्यवहार में मृदुता लाने का प्रयास करें अन्यथा जिस भी कार्य की करेंगे उसमे सफलता तो मिलेगी लेकिन जो कार्य आसानी से बन रहा था उसी को पूर्ण […]

Read More