एक ओवर में सात छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने गायकवाड

अहमदाबाद। महाराष्ट्र के रुतुराज गायकवाड़ विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में सोमवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ एक ओवर में सात छक्के जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। गायकवाड़ ने शिवा सिंह द्वारा फेंके गए 49वें ओवर में यह कीर्तिमान रचा।

इस ओवर की पांचवीं गेंद नो बॉल होने के कारण शिवा को कुल सात गेंदें फेंकनी पड़ीं। गायकवाड़ ने सभी गेंदों पर छक्के लगाकर ओवर में कुल 43 रन जोड़े। गायकवाड़ ने इसी ओवर में अपना दोहरा शतक भी पूरा किया। महाराष्ट्र के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे गायकवाड़ ने इस पारी में 159 गेंदों पर 10 चौकों और 16 छक्कों की बदौलत नाबाद 220 रन बनाए, और अपनी टीम को 50 ओवर में 330 रन तक पहुंचाया। (वार्ता)

Sports

पहाड़ सा स्कोर भी नहीं बचा पाई KKR, अंक तालिका की शीर्ष टीम (RR) ने हराया

सुनील नारायण की शतकीय पारी को जॉस की पारी ने रौंदा, रियान पराग ने दिया साथ शुरुआती झटकों के बाद उबरकर 223 रनों के लक्ष्य को किया पार कोलकाता। जॉस बटलर की नाबाद 107 रनों शतकीय और रियान पराग के 34 रनों की पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 31वें […]

Read More
IPL Sports

ट्रैविस ने SRH को किया हेड और क्लासेन ने खेली क्लासिक पारी, बेंगलुरु को 25 रनों से हारा

  दिनेश कार्तिक ने अकेले दिखाया दम और मैच के अंत तक खेल को रखा जिंदा कोहली नहीं खेल पाए विराट पारी, 42 रनों पर आउट होते ही बिखर गई RCB बेंगलुरु। भारत से विश्वकप का फाइनल छीन ले जाने वाले ट्रेविस हेड और उनके कप्तान पैट कमिंस ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फॉफ डुप्लेसी की […]

Read More
Sports

मयंक की प्रभावशाली गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाज होते है असहज

कृष्ण भक्त मयंक नहीं करता है मांसाहार का सेवन दुनिया के सभी बल्लेबाजों को चौंकाने वाला खेल सकता है टी-20 विश्वकप विनय प्रताप सिंह लखनऊ। लखनऊ सुपरजॉयंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मयंक यादव अच्छी गति के साथ सही जगह गेंद डालकर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों असहज कर देते है। मयंक ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों […]

Read More