BJP में भ्रष्टाचार इतना है कि मप्र में सरकार खरीद कर बनाई: राहुल

 इंदौर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है भारतीय जनता पार्टी (BJP) में हर स्तर पर भ्रष्टाचार इस कदर है वह सरकारों का गठन भी विधायकों को खरीद करती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों ने जिस सरकार को चुना था BJP ने उस सरकार को खरीदा है और कांग्रेस सरकार को हटाकर मध्य प्रदेश में खरीद कर सरकार बनाई है। गांधी ने यहां राजबाड़ा में मां अहिल्या बाई के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए BJP पर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया और कहां कि वह जनता के चुने हुए विधायकों को खरीदती है और सरकारें गिराती है और पूरे देश में वह इसी तरह की भ्रष्टाचारी नीति अपनाती है।

उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा जो काम चीन नहीं कर सकता है।  वह काम नोटबंदी और GST ने कर दिया। रोजगार की रीढ़ छोटे व्यापारी और MSME पर भी इस सरकार ने GST और नोटबंदी के माध्यम से छोटे और मझौले स्तर के व्यापारियों के लिए नकदी के प्रवाह को खत्म कर दिया है। (वार्ता)

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]

Read More
Madhya Pradesh

Lok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]

Read More
Madhya Pradesh

शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]

Read More