नौकरियां देने के झांसे को समझ चुके गुजरात के युवा: खड़गे

 नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर युवाओं को नौकरी देने के नाम पर झांसा देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि गुजरात के युवा उसकी असलियत को समझ चुके है और विधानसभा चुनाव में BJP को इसका करारा जवाब मिलेगा। खड़गे ने कहा कि गुजरात में 20 लाख युवाओं को BJP ने नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन सिर्फ 1200 युवाओं को ही रोजगार मिल सका है। हर साल दो लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा करने वाली BJP की पोल खुल चुकी है।

खड़गे ने ट्वीट किया, कि गुजरात को 20 लाख नौकरियां देने का सपना दिखाने वाली BJP ने पिछले दो वर्षों में केवल 1278 नौकरियां ही दी हैं। राज्य के 16 जिलों में तो एक भी युवा को नौकरी नहीं दी। उन्होंने मोदी से सवाल करते हुए कहा, कि नरेंद्र मोदी, देश के युवा दो करोड़ सालाना नौकरी वाले झाँसे को पहचान चुके हैं। गुजरात के युवा इस झाँसे का पुरज़ोर जवाब देंगे। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More