सिर्फ सिगरेट ही नहीं, बीड़ी की भी शौकीन हैं MP की 13.1% लड़कियां, चौंका देंगे आंकड़े

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश के बाद बीते कई दिनों से मध्य प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी के साथ साथ लाडली लक्ष्मी, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और बेटी है तो कल है, जैसे स्लोगन देने वाले मध्य प्रदेश की बेटियां ही राज्य को बदनाम कराने में कसर नहीं छोड़ रही हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी चौंकाने वाले आंकड़ों से इस बात का खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन मध्य प्रदेश की बेटियां सबसे ज्यादा नशे की लत का शिकार हैं। आपको बता दें कि, NHM की डायरेक्टर प्रियंका दास ने ‘उमंग हेल्थ एंव वेलनेस’ कार्यक्रम के प्रजेंटेशन में आंकड़े बताए हैं।  जिसके बाद मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने आंकड़े पेश किए, जिसमें बताया गया कि पिछले सात साल में सिगरेट पीने वाली लड़कियों की संख्या बढ़कर 9.3 फीसदी के पार जा पहुंची है। यही नहीं, इससे अधिक बीड़ी पीने वाली लड़कियों की संख्या 13.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  (BNE)

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]

Read More
Madhya Pradesh

Lok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]

Read More
Madhya Pradesh

शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]

Read More