मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के मरीजों के लिए उम्मीद की किरण है मानव मंदिर : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांसपेशियों की कमजोरी से संबंधित आनुवांशिक बीमारी ‘मस्कुलर डिस्ट्रॉफी’ की बड़ी चुनौती बताते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश में ‘मानव मंदिर’ नाम का केन्द्र इस रोग से ग्रसित रोगियों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। मोदी ने रविवार को यहां आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में कहा कि विज्ञान ने भले ही कितनी ही प्रगति की है लेकिन मस्कुलर डिस्ट्राफी जैसी बीमारियां आज भी बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा, कि हिमाचल प्रदेश में सोलन में एक ऐसा सेंटर है, जो मस्कुलर डिस्ट्राफी के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बना है। इसका नाम है-‘मानव मंदिर’, इसे भारतीय मस्कुलर डिस्ट्राफी संघ द्वारा संचालित किया जा रहा है। मानव मंदिर अपने नाम के अनुरूप ही मानव सेवा की अद्भुत मिसाल है। यहां मरीजों के लिए ओपीडी और एडमिशन की सेवाएं तीन-चार साल पहले शुरू हुई थी। मानव मंदिर में करीब 50 मरीजों के लिए बेड की सुविधा भी है। फिजोथेरेपी, इलेक्ट्रोथेरेपी और हाइड्रोथेरेपी के साथ-साथ योग-प्राणायाम की मदद से भी यहां रोग का उपचार किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस रोग से जुड़ी एक चुनौती इसके बारे में जागरूकता का अभाव भी है। इसीलिए, यह केंद्र हिमाचल प्रदेश ही नहीं, देशभर में मरीजों के लिए जागरूकता शिविर भी आयोजित करता है। उन्होंने कहा कि इस संस्था का प्रबंधन मुख्य रूप से इस बीमारी से पीड़ित लोग ही कर रहे हैं। जैसे सामाजिक कार्यकर्ता, उर्मिला बाल्दी, संघ की अध्यक्ष संजना गोयल और विपुल गोयल, इस संस्थान के लिए बहुत अहम् भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानव मंदिर को अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र के तौर पर विकसित करने की कोशिशें भी जारी हैं। मस्कुलर डिस्ट्रॉफी मुख्य रूप से एक ऐसी अनुवांशिक बीमारी है जो किसी भी उम्र में हो सकती है। इसमें शरीर की मांसपेशियाँ कमजोर होने लगती हैं। रोगी के लिए रोजमर्रा के अपने छोटे-छोटे कामकाज करना भी मुश्किल हो जाता है ऐसे मरीजों के उपचार और देखभाल के लिए बड़े सेवा-भाव की जरूरत होती है।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More