इमरान खान में इस्लामाबाद मार्च का आह्वान वापस लिया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने अफरातफरी की आशंका के चलते राजधानी इस्लामाबाद की ओर जा रहे अपने ‘लॉन्ग मार्च’ को वापस लेने की घोषणा की है। खान ने उन पर जानलेवा हमला होने के बाद राजधानी के पास रावलपिंडी में अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में कहा, कि मैंने इस्लामाबाद नहीं जाने का फैसला किया है क्योंकि मुझे पता है कि तबाही होगी और देश को नुकसान होगा।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खान ने शनिवार को रावलपिंडी के गैरिसन सिटी में आयोजित एक बड़ी रैली को सम्बोधित करते लाँग मार्च को वापस लेने घोषणा की ताकि किसी तरह की अफरातफरी को टाला जा सके।उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभाओं से इस्तीफा दे देगी ताकि जल्दी चुनाव कराने के लिए सरकार पर दवाब डाला जा सके।

उन्होंने अपने समर्थकों से भावनात्मक अपील करते हुये कहा कि देश पहले ही आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। लिहाजा देश में किसी तरह अफरातफरी घातक सिद्ध होगी और यह देश के लिए अच्छा नहीं होगा। अपने समय महान क्रिकेटर रहे इमरान खान और उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव में प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद से सरकार पर जल्दी चुनाव कराने के लिए जोर देने के लिए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। (वार्ता)

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More