भारत जोड़ो यात्रा से बदला है राष्ट्रीय राजनीति का परिदृश्य : कांग्रेस

इंदौर। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा से न सिर्फ पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है बल्कि इससे देश की राजनीति का परिदृश्य भी बदला है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश, राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक, मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीतू पटवारी, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा तथा अन्य नेताओं ने रविवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने भारतीय राजनीति के परिदृश्य को बदल दिया है और कांग्रेस पार्टी में इस यात्रा को मिल रहे जबरदस्त समर्थन के कारण के नया जोश पैदा हुआ है।

उन्होंने कहा कि यात्रा को पहले दक्षिण के पांच राज्यों में भारी समर्थन मिला था और जब यात्रा महाराष्ट्र पहुंची तो वहां भी इस समर्थन में कहीं कोई कमी नहीं आई और पहले से भी ज्यादा उत्साह से इसमें जुड़े। उनका कहना था कि यात्रा हिंदी भाषा मध्य प्रदेश पहुंची तो पहले दिन से ही इसे यहां जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जो प्रतिक्रिया आ रही है। वह उसकी घबराहट का परिणाम है। उनका कहना था कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा जिस तिरंगे को लेकर चल रही है उम्मीद है वह 26 जनवरी तक श्रीनगर पहुंचेगी। समान नागरिक संहिता को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का चुनावी मुद्दा है। इस मसले पर बहस होनी चाहिए थी। लेकिन बहस नहीं कराई जा रही है जबकि विधि आयोग पहले इसे अनुपयोगी बता चुका है। (वार्ता)

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]

Read More
Madhya Pradesh

Lok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]

Read More
Madhya Pradesh

शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]

Read More