भाजपा ने गुजरात चुनाव में जारी किया घोषणा पत्र,महिलाओं-किसानों और बेरोजगारों के लिए किए वादे

नया लुक ब्यूरो


गुजरात चुनाव के लिए भाजपा ने गांधीनगर में आज अपना घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) जारी कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल मौजूद रहे। इस घोषणापत्र में कई वादे किए गए हैं। रोजगार, किसान और महिलाओं के लिए कई वादे किए गए हैं। गांधीनगर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात विकास की गंगोत्री है और उस गंगोत्री में जब हम विकास की बात करते हैं तो हम नए संकल्प के साथ अपने आप को फिर से पुनर्स्थापित करते हुए आगे बढ़ने की बात करते हैं।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि हमारा यह संकल्प पत्र महज एक डॉक्यूमेंट नहीं है। बीजेपी सरकार जो कहती है वो करती है। हम संविधान के अनुसार चलते हैं। मेनिफेस्टो में पार्टी ने गुजरात में तीन सिविल मेडिसिटी और दो एम्स जैसे संस्थान​​​​​​​ बनाने कार वादा किया है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में दो सी फूड पार्क बनाए जाएंगे। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में गुजरात में पांच साल में 20 लाख रोजगार, मजदूरों को क्रेडिट कार्ड और दो लाख तक लोन और सिंचाई के लिए 25 हजार करोड़ का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को पांच साल में एक लाख रोजगार देने का भी वादा किया है।

छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा भी किया गया है। यूसीसी कमेटी की सिफारिशों को लागू करेंगे। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर कोष के तहत 10 हजार करोड़ रुपए। द्वारका कॉरिडोर का निर्माण करेंगे। 20,000 सरकारी स्कूलों के उत्कृष्ट बनाएंगे।​​​​​​​ यूनिफॉर्म सिविस कोड पर सिफारिश लागू करेंगे। गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि घोषणा पत्र तैयार करने के लिए गुजरात के एक करोड़ से ज्यादा लोगों से राय ली गई, इसके लिए एक वॉट्सऐप नंबर भी जारी किया गया था। इससे पहले कांग्रेस भी अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलने का वादा भी किया है और 10 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों की कर्ज माफी और हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया। बता दें कि ​​​​​​​राज्य में पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग पांच दिसंबर को होगी। वहीं, दोनों चरणों की मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

Gujarat Maharastra State

मनमोहन वैद्य RSS के सह सरकार्यवाह पद से हटाया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके डॉ मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह के पद से मुक्त कर दिया गया है और अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।  सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में वर्ष 2024-27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया […]

Read More
Gujarat

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार : CEO

गांधीनगर। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पी भारती ने शनिवार को कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार है। भारती ने आगे कहा कि गुजरात लोकसभा चुनाव में कुल 4,94,49,469 मतदाता हैं जो 50677 मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे। इनमें से 18 से 19 साल के 11,32,880 […]

Read More
Gujarat Maharastra State

फड़णवीस ने शरद पवार के रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अजित को दिया

सतारा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार के 40 साल बाद ऐतिहासिक रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अपने कैबिनेट सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजित पवार गुट) प्रमुख अजित पवार को दिया। फड़णवीस ने यहां भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले से उनके […]

Read More