जेलेंस्की का रूस पर ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ करने का आरोप

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस पर ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ करने का आरोप लगाया है। जलेंस्की ने एक वीडियो लिंक के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि रूसी हमलों ने यूक्रेन के लाखों लोगों को शून्य डिग्री से नीचे के तापमान में बिना बिजली और बिना पानी के रहने पर मजबूर किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के हमलों में कम से कम सात लोग मारे गए और परमाणु ऊर्जा संयंत्र बंद हो गए हैं। यूक्रेन के नियंत्रण में अभी भी तीन संयंत्र हैं जिनका संपर्क ग्रिड से काट दिया गया है और यूरोप के सबसे बड़े ज़ापोरिज़िया संयंत्र को बिजली उत्पादन करने के लिए डीजल जनरेटर पर निर्भर होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने जापोरिझिया संयंत्र को लेकर चिंता व्यक्त की है, जिसे गोलीबारी के कारण बार-बार नुकसान हो रहा है। यूक्रेन के पड़ोसी देश मोल्दोवा में भी बुधवार को बड़े पैमाने पर ब्लैकआउट हुआ, लेकिन यह सीधे रूप से प्रभावित नहीं हुआ। सर्दियों की शुरुआत होने के साथ ही रूस ने यूक्रेन की ऊर्जा अवसंरचनाओं पर हमले तेज कर दिए हैं। एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, रूस द्वारा यूक्रेन के बिजली घरों पर मिसाइल से किए गए हमलों में बहुत क्षति पहुंची है और देश के आधे से ज्यादा ग्रिड को मरम्मत की आवश्यकता है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत, लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए सर्दियों को हथियार बना रहे हैं। आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, दक्षिणी जापोरिझिया में एक प्रसूति इकाई पर मिसाइल से हमला होने से एक नवजात की मौत हो गई। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल वालेरी जालुझनी ने कहा कि मॉस्को ने 67 क्रूज मिसाइलें दागी, जिसमें से 51 को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया। (वार्ता)

International

गडकरी ने सड़क सुरक्षा को लेकर भारत के प्रयासों की दी जानकारी

प्राग/चेकगणराज्य। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए स्टॉकहोम घोषणा में निर्धारित वैश्विक सड़क सुरक्षा लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। गडकरी ने चेक गणराज्य के प्राग में 27वीं विश्व सड़क कांग्रेस में सड़क सुरक्षा पर आयोजित मंत्रिस्तरीय सत्र को संबोधित करते हुए आज कहा कि […]

Read More
International

वियतनाम में बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत

हनोई। वियतनाम के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में 26 सितंबर से 28 सितंबर तक आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है और 10 अन्य घायल हुए हैं। प्राकृतिक आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने बताया कि भारी […]

Read More
International

‘मालदीव में मुइज्जू ने जीता राष्ट्रपति पद का चुनाव’

माले। मालदीव में प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (PPM) और पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) गठबंधन के उम्मीदवार मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज की है। स्थानीय मीडिया द्वारा संकलित प्रारंभिक परिणाम में यह जानकारी दी गयी है। राष्ट्रपति पद के चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और मुइज्ज़ू के बीच आमने-सामने […]

Read More