युवा विद्यार्थी नए भारत की नई तस्वीर बना रहे है : बिरला

रुड़की/देहरादून। उत्तराखंड के रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के 175वें स्थापना दिवस में शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि युवा विद्यार्थी नए भारत की नई तस्वीर बना रहे  है। बिरला ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि IIT रुड़की से पढ़कर निकले हजारों विद्यार्थियों ने सम्पूर्ण विश्व में अपनी प्रतिभा के बल पर पहचान बनाई है तथा अपने ज्ञान और कौशल से देश में आर्थिक-सामाजिक परिवर्तन लाने का काम किया है।

उन्होंने इसे प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश का शीर्ष संस्थान बताते हुए कहा कि जलवायु, पर्यावरण, मेडिकल, शिक्षा, संचार, सड़क से लेकर जीवन के कई क्षेत्रों में IIT के अनुसंधान व आविष्कारों ने देश और समाज को नई दिशा दी है। चौथी औद्योगिक क्रांति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल युग और इंटरनेट क्रांति ने पूरे विश्व को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में देश का आम नागरिक अधिक सक्रियता से लोकतंत्र में भागीदार बन रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र एवं विविधता देश की शक्ति है। उन्होंने आगे कहा कि आज़ादी के अमृत काल में IIT रुड़की ने देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। गत सात दशकों में देश द्वारा की गई प्रगति का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि भारत के वैज्ञानिक, चिकित्सक, व्यवसायी और युवा पूरे विश्व में भारत की पहचान बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज भारत की साख दुनिया में एक विश्वसनीय लोकतंत्र और उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुई है।

बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के सन्दर्भ में कहा कि 2047 में विकसित भारत के सपने को पूरा करने में भारत की युवा पीढ़ी का सबसे बड़ा योगदान रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि आज वैश्विक स्तर पर भी भारत के युवा नेतृत्व कर रहे हैं और नवाचार, नई तकनीक, एवं शोध के क्षेत्र में विश्व की सबसे जटिल समस्याओं के निवारण में अपना योगदान के रहे हैं। बिरला ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि युवा विद्यार्थी नए भारत की नयी तस्वीर बना रहे है। उन्होंने विश्वास के साथ कहा की देश ने ठान लिया है कि भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में भारतीय युवाओं ने सिद्ध कर दिया कि विज्ञान और तकनीक की शक्ति से देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। उन्होंने प्रसन्ता व्यक्त की कि आज के युग में हर क्षेत्र में भारत एक ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि भारत आज सम्पूर्ण विश्व में स्टार्टअप के केंद्र के रूप में जाना जाता है, जो वैश्विक चुनौतियों के साथ साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी आगे बढ़ा रहे हैं। बिरला ने भारत के युवा वर्ग की कार्यकुशलता पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व का अगला ‘बिग टेक’ भारत से निकलेगा। (वार्ता)

National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More
National

जानें, नौ अप्रैल से शुरू हो रहे सनातन नववर्ष में कैसा रहेगा भारत का भविष्य

नव संवत्सर 2081- भारत में बड़ी उथल-पुथल की आशंका भाजपा की अपेक्षा देश में तेजी से बढ़ सकता है कांग्रेस का असर भविष्य में बड़ी उलझन की ओर इशाराः एक बड़े नेता को छोड़ना पड़ सकता है बड़ा पद नए संवत्सर में भारत में नया रोग या कोई नई महामारी के आने की आशंका है। […]

Read More