बोरफुकन ना होते तो समूचा पूर्वोत्तर भारत का हिस्सा नहीं होता : शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर भारत मां के महान सपूत लचित बोरफुकन ना होते तो आज पूरा पूर्वोत्तर भारत का हिस्सा ना होता। शाह ने लचित बोरफुकन की 400वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को यहां आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा और केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उस वक्त लचित बोरफुकन द्वारा लिए गए निर्णयों और उनके साहस ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को अक्षुण रखा और पूरे दक्षिण एशिया को धर्मांध आक्रांताओं से बचाया। उन्होंने कहा कि लचित बोरफुकन के उस पराक्रम का उपकार पूरे देश, सभ्यता और संस्कृति पर है।

शाह ने कहा कि जिस देश की जनता को अपने इतिहास पर गौरव का बोध ना हो, वह सुनहरा भविष्य कभी नहीं बना सकती। उन्होंने कहा कि अगर देश का स्वर्णिम भविष्य बनाना है तो देश के इतिहास पर गौरव होना बहुत ज़रूरी है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश के सबसे कठिन समय के दौरान बोरफुकन ने देश जिस वीरता का परिचय दिया, उससे देश के हर हिस्से में धर्मांध औरंगज़ेब के खिलाफ एक लड़ाई शुरू हुई थी।

उन्होंने कहा कि जिस समय दक्षिण में शिवाजी महाराज स्वराज की भावना को ताकत दे रहे थे, उत्तर में दसवें गुरू गुरू गोविंद सिंह और पश्चिम में राजस्थान में वीर दुर्गादास राठौड़ लड़ रहे थे, उसी कालखंड में लचित बोरफुकन भी पूर्व में मुग़ल सेना को परास्त करने के लिए लड़ रहे थे। शाह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी में 1999 से श्रेष्ठ कैडेट को लचित बोरफुकन गोल्ड मेडल दिया जाता है ताकि देश के सभी जांबाज़ जवान इस योद्धा से प्रेरणा ले सकें।  (वार्ता)

Delhi

लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर कार्रवाई जरुर होगी: राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा है कि “लोकतंत्र का चीरहरण” करने वाले लोगों पर जरुर कार्रवाई होगी। गांधी ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय को अपना काम करना चाहिए और अगर ये लोग अपना काम करते तो यह नहीं होता। […]

Read More
Delhi

राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सशस्त्र बलों में एकजुटता महत्वपूर्ण: नौसेना

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को हासिल करने के लिए सशस्त्र बलों में एकजुटता और एकीकरण के महत्व पर बल दिया है। नौसेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि एडमिरल कुमार ने गुरुवार को स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन का दौरा किया और 79 वें स्टाफ कोर्स में भाग […]

Read More
Delhi

गोला बारूद और टारपीडो ले जाने वाली बार्ज नौका नौसेना के बेड़े में शामिल

नई दिल्ली। गोला बारूद, टारपीडो तथा मिसाइलों को समुद्र में एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने-ले जाने में सक्षम तीसरी बार्ज नौका LSAM -18 गुरुवार को नौसेना के बेडे में शामिल हो गयी। नौसेना ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इस बार्ज नौका को ठाणे के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम […]

Read More