इसरो ने किया लगातार 200वें साउंडिंग रॉकेट की सफल लांचिंग

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने लगातार 200वें साउंडिंग रॉकेट RH-200 को सफलतापूर्वक लांच किया है जो संगठन के लिए ऐतिहासिक और गौरव का विषय है। इसरो के सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि RH 200 ने लगातार 200वीं सफल उड़ान बुधवार को TERLS लांच पैड से दिन में 11:55 बजे भरी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसरो के अंतरिक्ष विभाग के चेयरमैन एवं सचिव डॉ. एस. सोमनाथ के साथ इस ऐतिसाहिक पल को देखा। TERLS के थुम्बा के तट से इसरो के बहुमुखी साउंडिंग रॉक्ट RH 200 का सफल लांच किया गया जिसके लिए 200@200 कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कोविंद ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) समुदाय को संबोधित करते हुए डॉ विक्रम साराभाई, प्रो सतीश धवन और डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान में अग्रणी लोगों के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा , कि हमें इस RH200 के ऐतिहासिक पल में देश के अनुसंधान एवं विकास समुदाय पर गर्व है। भारतीय रॉकेट विज्ञान के लिए नवंबर एक महत्वपूर्ण माह होता है। देश की धरती से 21 नवंबर, 1963 को पहला साउंडिंग रॉकेट लॉन्च किया गया था।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. सोमनाथ ने कहा कि रॉकेट विज्ञान एक गंभीर कार्य है। हाल ही में एक छोटे रॉकेट का निजी लांच किया गया था जिससे इसरो ने 1960 के दशक के अंत में प्रदर्शित किए गए प्रयास का अनुकरण किया। उन्होंने कहा,’अभी एक लंबा रास्ता तय करना है और हर कदम पूरी लगन के साथ उठाया जाना है। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ने अंतरिक्ष संग्रहालय और नियंत्रण केंद्र का दौरा किया और RH 200 की लगातार 200वीं सफल उड़ान देखी। (वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More