अमेरिका में एक बार फिर शूटआउट, वॉलमार्ट में फायरिंग में 10 लोगों की मौत, कई घायल

नया लुक ब्यूरो


अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं रुकने की बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। आए दिन अमेरिका के किसी न किसी शहर से सामूहिक फायरिंग की खबरें आती है। अभी दो दिन पहले ही, कोलोराडो स्प्रिंग्स में एक समलैंगिक नाइट क्लब के अंदर एक बंदूकधारी ने फायरिंग कर दी, जिसमें करीब पांच लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए थे। अब एक बार फिर अमेरिका के वर्जीनिया में मंगलवार को वॉलमार्ट में मास फायरिंग की घटना हुई।

वॉलमार्ट स्टोर में देर रात हुई इस फायरिंग में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। एक चश्मदीद ने बताया कि स्टोर के एक मैनेजर ने ही अपने स्टाफ पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही का पता चलते ही पुलिस ने वॉलमार्ट के आसपास के इलाके को सील कर दिया है।

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More