रिटायर IAS ऑफिसर डॉ. सीवी आनंद बोस आज पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में लेंगे शपथ

नया लुक ब्यूरो


पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में डॉ. सीवी आनंद बोस आज शपथ ग्रहण करेंगे। जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए राज्यपाल पद से इस्तीफा देने पर जुलाई में ला गणेशन को राज्यपाल के अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। 71 वर्षीय बोस राज्यपाल के रूप में ला गणेशन की जगह लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा अध्यक्ष बिमन बंद्योपाध्याय के अलावा विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत कई प्रमुख नेताओं और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। डॉ. बोस 1977 बैच के IAS और मोदी सरकार के लिए विकास एजेंडा तैयार करने वाले समूह के अध्यक्ष रह चुके हैं। मोदी सरकार की सस्ती हाउसिंग स्कीम इन्हीं की देन है। बता दें कि डॉ. बोस ने केरल समेत कई राज्यों में शीर्ष पदों को संभाला। वे केरल के मुख्यमंत्री के करुणाकरण के सचिव भी रहे।

इसके अलावा डॉ. बोस ने केंद्र सरकार में भी कई विभागों में शीर्ष पदों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाली। केरल के कोल्लम जिले में उनकी सस्ते घरों से जुड़ी योजना सफल होने के बाद इसे राज्य के दूसरे क्षेत्रों में भी लागू किया गया। अपनी इस योजना के बाद वे हाउसिंग मामलों का विशेषज्ञ कहे जाने लगे। 2011 में सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले वे कोलकाता में राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रशासक के रूप में कार्य किया था। 2 जनवरी, 1951 को केरल के कोट्टायम जिले के मन्नानम गांव में जन्मे आनंद बोस के पिता पीके वासुदेवन नायर एक स्वतंत्रता सेनानी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अनुयायी थे। नायर ने ही अपने बेटे के नाम के आगे ‘बोस’ जोड़ा था।

West Bengal

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार मध्यरात्रि एक बहुमंजिला, निर्माणाधीन ‘अवैध’ इमारत ढह जाने से दो महिलाओं सहित करीब पांच लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं की मौत दक्षिण कोलकाता में दुर्घटनास्थल के पास […]

Read More
West Bengal

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया

कोलकाता। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग 48 घंटे बाद सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि आयोग महज तीन महीने पहले नियुक्त किये गये DGP की जगह लेने […]

Read More
West Bengal

कोलकाता में इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार देर रात एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अग्निशमन कर्मियों ने किसी भी जीवित बचे व्यक्ति या किसी अन्य हताहत को खोजने के लिए मलबे […]

Read More