PM देउबा के लिए कहीं कांटा न बन जाएं गगन थापा?

उमेश तिवारी


काठमांडू/नेपाल नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के खिलाफ खुद उनकी ही पार्टी के नेता खड़े हो गए हैं। नेपाली कांग्रेस के नेता गगन थापा ने प्रधानमंत्री पद के दावेदारी ठोक दी है। वह भी तब जब नेपाल के चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है।

नेपाली कांग्रेस में गगन थापा और शेर बहादुर देऊबा के बीच अनबन शुरू

नेपाल के आम चुनाव में किसी भी दल को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। इससे देश में चुनाव बाद गठबंधन बनाने के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा लगातार सातवीं बार पश्चिमी नेपाल के डडेलधुरा निर्वाचन क्षेत्र से भारी मतों से चुनाव जीत गए हैं। उनकी पार्टी प्रतिनिधि सभा में 10 सीटें जीत चुकी है।  वहीं 46 अन्‍य सीटों पर आगे चल रही है। वहीं विपक्षी केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN-UML ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है और 42 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। टीवी स्‍टार रबी लामिछाने की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्रता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करके सभी दलों को चौंका दिया है।

विधवा ने पत्र भेजकर मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

सभी दलों ने नए गठबंधन को लेकर चर्चा तेज कर दी है। इस पूरी बातचीत में मुख्‍य मुद्दा प्रधानमंत्री पद की कुर्सी बना रहा। नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा फिर से संसद के लिए चुन लिए गए हैं। उन्‍होंने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश किया था। गगन थापा ने मंगलवार को अपनी जीत के बाद दिए गये भाषण में PM बनने की इच्‍छा को दोहराया। गगन थापा ने कहा, ‘आज से मैं नेपाली कांग्रेस के संसदीय पार्टी के चुनाव की तैयारी शुरू करूंगा।’ प्रधानमंत्री बनने के लिए गगन थापा को इस चुनाव में जीत हासिल करना जरूरी है।

नेपाली कांग्रेस में PM पद के कई दावेदार

गगन थापा चौथी बार नेपाल की संसद के लिए चुने गए हैं। थापा के इस दावे से अब प्रधानमंत्री शेर बहादुर के लिए मुश्किल बढ़ना तय है। सत्‍तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के चार्टर के मुताबिक केवल संसदीय पार्टी में चुना गया नेता ही प्रधानमंत्री पद के लिए दावा कर सकता है। यही नहीं गगन थापा के अलावा राम चंद्र पौड़ेल और प्रकाश मान सिंह भी प्रधानमंत्री बनने की तमन्‍ना रखते हैं। नेपाली कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पार्टी में विरोधी गुट शेखर कोईराला के खेमे से आने वाले गगन थापा को पहले अपने गुट का ही समर्थन हासिल करना होगा। उन्‍होंने कहा कि यह कहना अभी बहुत जल्‍दबाजी होगा कि कौन नेपाल का प्रधानमंत्री बनेगा।

नेपाली कांग्रेस के एक अन्‍य नेता ने कहा कि वर्तमान सत्‍तारूढ़ गठबंधन बना रहेगा, यह अभी निश्चित नहीं है। उन्‍होंने यह भी कहा कि कमल थापा एक बड़े दावेदार जरूर हैं लेकिन पूरे चुनाव परिणाम आने तक कुछ भी कहना जल्‍दबाजी होगा। कमल थापा ने अपनी दावेदारी के लिए पार्टी के अंदर समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। वहीं राजनीतिक विश्‍लेषकों का कहना है कि जनता के समर्थन और कई नेताओं के साथ के बाद भी गगन थापा का प्रधानमंत्री बन पाना अभी बहुत मुश्किल है। नेपाली कांग्रेस देश की कुल 165 सीटों में से 91 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अभी उसे संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनने के लिए ओली की पार्टी से जूझना पड़ रहा है। नेपाली कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनके गठबंधन में शामिल अन्‍य दलों के वोट ट्रांसफर नहीं हुए, इस वजह से वे पिछड़ गए।

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More