मेघालय के मुकरोह गोलीबारी में छह लोगों की मौत पर ममता ने जताया दुख

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मेघालय के मुकरोह में हुई गोलीबारी की दुखद घटना पर गहरा दुख जताया। जहां मंगलवार को हुई गोलीबारी में छह लोगों की जान चली गयी थी। सुश्री बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, कि मेघालय के मुकरोह में गोलीबारी की दुखद घटना से मैं बहुत व्यथित हूं। जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस गोलीबारी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि प्रदेश में शांति बने रहे।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मेघालय में लोगों की मौत पर स्तब्ध और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। तृणमूल राष्ट्रीय महासचिव ने ट्वीट किया, कि मैं मेघालय के मुकरोह में गोलीबारी की अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण घटना से हैरान और बहुत दुखी हूं जिसमें पांच निर्दोष नागरिकों और असम के एक वन कर्मी की मौत हो गयी। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि यह घटना संगमा सरकार की अयोग्यता दिखाती है। अपने ही राज्य में सरकार बुरी असफल है। अपने ही लोगों पर सही तरह से शासन नहीं कर पा रही सांगमा सरकार। आखिर कब कर मेघालय के लोग ऐसा सहेंगे। मुख्यमंत्री संगमा कब तक हिमंत विश्व शर्मा को मेघालय को हल्के में लेने देंगे? मेघालय वासी कब तक डर और असुरक्षा में जीते रहेंगे। यह अन्याय कब तक चलता रहेगा। (वार्ता)

West Bengal

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार मध्यरात्रि एक बहुमंजिला, निर्माणाधीन ‘अवैध’ इमारत ढह जाने से दो महिलाओं सहित करीब पांच लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं की मौत दक्षिण कोलकाता में दुर्घटनास्थल के पास […]

Read More
West Bengal

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया

कोलकाता। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग 48 घंटे बाद सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि आयोग महज तीन महीने पहले नियुक्त किये गये DGP की जगह लेने […]

Read More
West Bengal

कोलकाता में इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार देर रात एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अग्निशमन कर्मियों ने किसी भी जीवित बचे व्यक्ति या किसी अन्य हताहत को खोजने के लिए मलबे […]

Read More