पारिस्थितिकी के अनुकूल जारी है आर्थिक विकास की प्रक्रिया: धामी

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में औद्योगिक विकास के लिए प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए कार्य हो रहे हैं और आर्थिक गतिविधियों को पारिस्थितिकी से संतुलन स्थापित कर आगे बढ़ाया जा रहा है। धामी ने उत्तराखंड दिवस पर मंगलवार को यहां प्रगति मैदान में चल रहे 41वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में कहा कि उत्तराखंड विविध प्रकृतिक संपदाओं से भरा है और राज्य की प्राकृतिक विविधता को अक्षुण रखने के लिए परिस्थिति के अनुकूल विकास कार्य चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का लगभग 70 प्रतिशत भूभाग प्राकृतिक सुंदरता तथा वनों से घिरा हुआ है जो पर्यटन तथा उद्यानिकी के लिए बहुत अनुकूल है। इन सब स्थितियों के बीच राज्यों में जो बहुत अच्छे काम हुए हैं उनको अपना कर उत्तराखंड विकास के मॉडल को खड़ा कर सकता है और उनकी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा ‘उत्तराखण्ड पूरे देश तथा दुनिया को शुद्ध जल एवं पर्यावरण देने का कार्य करता है, प्रदेश के विकास का मॉडल इकोलाजी व इकोनॉमी दोनों को संतुलित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये हमने नीतियों में संशोधन कर आवश्यक सुझावों को भी जोड़ा है।

फिल्म सिटी, होटेल्स के लिए स्थान चयनित कर निवेशकों को आकर्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिये लैंड बैंक की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में अल्मोड़ा में आजीविका महोत्सव आयोजित किया गया जिसमे रूरल बिजनेस इकाइयों की संख्या में एक साल में तीन गुना बढ़ी है और राज्य के परम्परागत उत्पाद तथा हस्त निर्मित उत्पादों को देश-विदेश में पहचान मिलने से राज्य के लोगों की आजीविका एवं आर्थिकी में वृद्धि के साथ ही रोजगार, स्वरोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। (वार्ता)

 

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More