वैशाली में सड़क दुर्घटना में छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

पटना। बिहार के वैशाली जिले में रविवार की रात महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के निकट एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे। लोगों को कुचल दिया जिसमें छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई तथा कई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार की रात कुछ लोग महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक पेड़ के नीचे पूजा कर रहे थे।

इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक आया और पूजा कर रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे के ट्रक पीपल के पेड़ से टकराकर रुक गया और उसके बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि हादसे में छह बच्चे समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में मिट्ठू राय की आठ वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी, सुरेंद्र राय की 12 वर्षीय पुत्री सुरुचि कुमारी, मनोज राय की आठ वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी, संजय राय की आठ वर्षीय पुत्री शिवानी एवं 10 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी, रविंद्र राय के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार, सुरेश राय की 10 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी एवं उमेश राय के 17 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए मुआवजा और घायलों को इलाज के लिए पचास हजार रुपए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप मृतकों के परिजनों को अविलंब अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने और सभी घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। (वार्ता)

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More