विदेशी अतिथियों को योगी की भेंट

ODOP अर्थात एक जिला एक उत्पाद


डॉ दिलीप अग्निहोत्री


लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की अभिनव योजना रही है। इसने उत्तर प्रदेश में स्थानीय उद्योगों को नया जीवन दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्थानीय उत्पाद जगह बना रहे हैं। इससे प्रभावित होकर केंद्र सरकार ने इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया है। इसका प्रावधान केंद्रीय बजट में किया गया था। योगी आदित्यनाथ अपने आवास पर आने वाले विशिष्ट अतिथियों को ODOP उत्पाद ही भेंट करते हैं। एक बार फिर योगी आदित्यनाथ ने अपनी इस परम्परा का निर्वाह किया।

CMS द्वारा आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय चीफ जस्टिस सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी अतिथि इस समय राजधानी लखनऊ आए है। योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुँचे राष्ट्राध्यक्षों और न्यायमूर्तियों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। इस दौरान योगी ने अतिथियों से विचार विमर्श किया।

उनको ओडीओपी उत्पाद भेंट किए। मुख्य न्यायाधीशों का सम्मेलन भारत के संविधान के अनुच्छेद-51 पर आधारित है। इसमें विश्व एकता,शान्ति और बच्चों के भविष्य पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित रात्रिभोज में मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन एवं मॉरीशस गणराज्य प्रथम महिला  संयुक्ता रूपन, एंटीगुआ औैर बारबुडा के गवर्नर-जनरल सर राडने एरे लारेंस विलियम्स अनेक देशों के मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायविद, रोमानिया गणराज्य पूर्व राष्ट्रपति एमिल कन्स्टेंटिनेस्कु, क्रोएशिया गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति स्पेजेपन मेसिक, लेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ पकालीथा  मोसिसिली, हैती गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री जीन-हेनरी सेन्ट, घाना गणराज्य की पार्लियामेन्ट के स्पीकर श अल्बन सुमाना किंग्सफोर्ड बागविन, सिटी मॉण्टेसरी स्कूल के संस्थापक डॉ जगदीश गांधी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Raj Dharm UP

SP-BSP के लिये परिवार और मोदी के लिये राष्ट्र सर्वोपरि : योगी

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए परिवार पहले है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्रीय राजमार्ग नौ से सटे गांव निपनिया क्षेत्र स्थित शिक्षण संस्थान के मैदान में अमरोहा लोकसभा प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी कंवर सिंह […]

Read More
Raj Dharm UP

यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है : अखिलेश

लखनऊ। माफिया सरगना और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत को निशाना बना कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर प्रहार करते हुये समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो हुकूमत जिंदगी की हिफ़ाज़त न कर पाये उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं है। यादव ने मुख्तार की मौत […]

Read More
Bundelkhand Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जरायम की दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारों तक चलता था मुख्तार का सिक्का

मऊ/गाजीपुर। तीन दशक से अधिक समय तक जरायम की दुनिया में हुकूमत करने माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की तूती पूर्वांचल की राजनीति में भी सिर चढ़ कर बोलती थी। मऊ जिले में सदर विधानसभा के पूर्व विधायक रहे मुख्तार की गुरुवार को बांदा के सरकारी अस्पताल में हृदयाघात से मृत्यु हो गयी थी। गाजीपुर के […]

Read More