वाल्मीकि समाज के उत्थान व शिक्षा का महत्व” पर संगोष्ठी

सीतापुर। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा उप्र द्वारा “वाल्मीकि समाज के उत्थान व शिक्षा का महत्व” पर संगोष्ठी का आयोजन वाल्मीकि मंदिर सिविल लाइंस में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल व विशिष्ठ अतिथि भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष प्रभात अग्निहोत्री रहे। दोनो अतिथियों ने महर्षि वाल्मीकि के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठि का शुभारंभ किया।

राज्यमंत्री निर्मल ने सभी दलित समाज को एकजुट होकर समाज व राष्ट्रहीत में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रभात ने त्रिकालदर्शी मुनिनाथा वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा की महर्षि द्वारा रचित रामायण में सबकुछ समाहित है आज राष्ट्र की अमूल्य निधि रामायण का एक-एक अक्षर अमरता का सूचक और महापाप का नाशक है। वाल्मीकि कृत रामायण को ज्ञान-विज्ञान, भाषा ज्ञान, ललित कला, ज्योतिष शास्त्र, आयुर्वेद, इतिहास और राजनीति का केंद्र बिंदु माना जाता है।

यह महाकाव्य जीवन के सत्य और कर्तव्य से परिचित कराता है। प्रभात ने वाल्मीकि समाज की महिलाओं को शिक्षा का महत्व समझाया कि महिलाओं का शिक्षित होना अति आवश्यक है। मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से समाज के लोगो के साथ चर्चा की। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा और सफाई कर्मचारी मोर्चा के पदाधिकारियों ने संविदा सफाई कर्मियों को नियमित करने संबंधी मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन राज्यमंत्री को सौंपा।

कार्यक्रम के समापन के बाद संगठन द्वारा आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम का आयोजन शिव कुमार वाल्मीकि प्रदेश मंत्री, अजय कुमार जिलाध्यक्ष, नागेंद्र व उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया। इस मौके पर आजाद हिन्द भगत संगठन के जिलाध्यक्ष वैभव जी व नगर अध्यक्ष द्वितीय ऋषभ,अनुराग, शरद, दीपक, सूरज, सचिन बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री शानू जैसवाल  आदि लोग उपस्थित रहे।

Central UP Uttar Pradesh

एक बार ओछी राजनीति शुरू, बार-बार ‘DIRTY POLITICS’ करते हैं ये दो नेता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय में फिर शुरू हुआ वाकयुद्ध निकम्मा और मानसिक दिवालिया जैसे शब्दों का होने लगा प्रयोग लखनऊ। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में राहुल गांधी को ‘निकम्मा’ सांसद कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेठी का […]

Read More
Central UP

कैराना और सहारनपुर लोकसभा सीटों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभाओं की कंपाइल कॉपी

  सहारनपुर को पश्चिम का काशी बनना था, बना दिया मजहबी जुनून का अखाड़ा : मुख्यमंत्री  सीएम योगी ने कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित  बोले मुख्यमंत्री, नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के बाप-दादा की प्रॉपर्टी करेंगे जब्त  दंगा-कर्फ्यू लगाने वालों की गर्मी शांत करके यूपी को एक शांत […]

Read More
Central UP

अपनी संस्कृति और पहचान को भूलना नहीं है- संदीप बंसल

  चैत्र मास की हर प्रतिपदा पर आयोजित हुआ कार्यक्रम नव वर्ष के कैलेंडर डायरी स्टीकर लिए गए वितरित लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने भारतीय नव संवत्सर विक्रम संवत 2081 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का भव्य प्रकार से स्वागत करते हुए एक दूसरे को बधाई […]

Read More