फर्जी तरीके से खाद बनाते पकड़ा, गोदाम सील, दर्ज होगा केस

नौ दुकानों पर बीज मिला संदिग्ध, जांच के लिए एकत्र किया नमूना

जिला कृषि अधिकारी ने इटवा खाद के गोदाम पर मारा छापा


सिद्धार्थनगर। खाद में मिलावटी रोकने के लिए चल रहे, चेकिंग अभियान इटवा में एक दुकान पर छापा मारकर नकली खाद बनाने को भांडाफोड़ किया। इसके बाद दुकान को सील करवा दिया। गड़बड़ी करने के मामले में दुकानदार पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू हुई है। वहीं बीज में गड़बड़ी की आशंका पर नौ दुकानों से सैंपल लिया गया। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

खाद और बीज में मिलावटी की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। किसानों के साथ धोखाधड़ी के मामले में आ रहे हैं। इसे रोकने के लिए शासन की ओर से निर्देश दिया गया है। इसे लेकर जिले में उवर्रक की दुकानों पर छापामारा जा रहा है। शनिवार को जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने इटवा कस्बे के नौ दुकानों पर छापा मारा। बीज में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए नमूना एकत्र किया। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही कस्बे के अब्दुल्ला की दुकान पर छापा मारा। यहां गोदाम में जाइम खाद की फर्जी तरीके से पैंकिंग की जा रही थी। जांच में हर प्रकार की गड़बड़ी मिली। कई नामी कंपनी का फर्जी पैकिंग मिली। इसके बाद रजिस्टर को जब्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि अनियमिता मिलने पर गोदाम को सील करवा दिया गया। जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। उनके आदेश के बाद दुकानदार पर केस दर्ज करवाया जाएगा। दुकानों पर छापा मारा जाएगा। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई का दौर जारी रहेगा।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More