उत्तराखंड के जोशीमठ में गाड़ी गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत की आशंका, राहत बचाव जारी

नया लुक ब्यूरो


उत्तराखंड के जोशीमठ में शुक्रवार दोपहर बाद एक गाड़ी गहरी खाई (500 मीटर) में गिरने से करीब 12 लोगों के मौत की आशंका है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 12 लोगों की मौत की पुष्टि होना सामने आई है। ‌वहीं हादसे में कुछ अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। गाड़ी में 15 से 16 लोग सवार थे। सूचना पाकर पुलिस प्रशासन के साथ NDRF  और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।  रेस्क्यू जारी है और फंसे लोगों को निकालने का प्रयास हो रहा है। बताया जा रहा है कि जोशीमठ ब्लॉक की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर गाड़ी ने अचानक से संतुलन खो दिया और वो खाई में जा गिरी। मरने वालों में 10 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक 12 शव बरामद कर लिए गए हैं।

हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य जारी है। फंसे लोगों को निकालने का प्रयास हो रहा है। बताया जा रहा है कि जोशीमठ ब्लॉक की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर गाड़ी (बोलेरो) ने अचानक से संतुलन खो दिया और खाई में जा गिरी। दुघर्टना पर SDRF की ओर से बयान जारी किया गया है। SDRF  प्रवक्ता ने कहा कि चमोली के पल्ला जाखोल गांव में दुमका रोड से एक वाहन 500-700 गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 12-13 लोग सवार थे। राहत अभियान जारी है।

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More