झारखंड के CM हेमंत सोरेन से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED आज करेगी पूछताछ, रांची में गरमाया सियासी पारा

नया लुक ब्यूरो


झारखंड की राजधानी रांची में आज एक बार फिर से सियासी माहौल गरमाया हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग केस के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। करीब 10 दिन पहले भी ED ने CM हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह नहीं पहुंचे थे। आज हेमंत सोरेन रांची में ED के सामने पेश होंगे।

इससे पहले वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सोरेन से ये पूछताछ कथित अवैध खनन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में होनी है। देश में यह संभवता पहला मामला है, जब प्रवर्तन निदेशालय किसी राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री से पूछताछ करने जा रही है। झारखंड के कथित अवैध खनन घोटाले में ED ने हेमंत सोरेन के दो करीबियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ED ने पूछताछ के लिए झारखंड के CM को समन भेजा। ED की पूछताछ से पहले रांची में बड़ी संख्या में जेएमएम समर्थक जुटे हैं। इसे देखते हुए ED दफ्तर में सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए गए हैं।

इससे पहले बुधवार को झारखंड में लगातार बैठकों का दौर चलता रहा। जेएमएम और कांग्रेस के विधायकों ने पहले अलग अलग बैठक की। बाद में CM आवास पर सरकार में शामिल सभी दलों के विधायकों की बैठक हुई। बैठक के बाद साफ हो गया कि समन का सम्मान करते हुए हेमंत सोरेन ED दफ्तर जाएंगे। लेकिन इससे पहले वे मीडिया में अपनी बात रखेंगे। ED की चार्जशीट के मुताबिक, 8 जुलाई को ED को छापेमारी के दौरान पंकज मिश्रा के आवास से मिले दस्तावेजों में सोरेन की पासबुक भी है। ED के मुताबिक, एक बंद लिफाफे में पासबुक और दो चेक बुक मिली हैं, जिनमें दो चेक पर हस्ताक्षर भी हैं। हेमंत सोरेन का बैंक ऑफ इंडिया साहिबगंज में खाता है।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More