दो टूक :  मैनुपरी चुनाव में कांटे से कांटा निकालने की तैयारी में भाजपा,अखिलेश के सामने पिता की सियासी विरासत बचाने की चुनौती

राजेश श्रीवास्तव


लखनऊ।  मैनुपरी में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई सीट पर चुनाव के चलते यह सीट पूरे देश में सबसे ज्यादा चर्चा में आ गयी है। यह सीट केवल एक संसदीय सीट न होकर भाजपा व समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गयी है। जहां मुलायम सिंह की पारंपरिक सीट होने के चलते समाजवादी पार्टी के सामने इस सीट को बचाकर रखने की चुनौती है। वहीं भाजपा के सामने इस सीट को सपा से छीन कर एक संदेश देने का पूरा प्रयास होगा ताकि वह यह संदेश दे सके कि पिछड़े वर्ग में उसकी जगह समाजवादी पार्टी से ज्यादा उसकी है। दूसरी मुलायम सिंह की सीट को हासिल कर वह सपा के मूल वोटों पर कब्जा करने की रणनीति पर अमल कर सकती है।

जबकि अखिलेश यादव के लिए यह सीट करो या मरो के समान है। इसीलिए काफी जद्दोजहद के बाद सपा ने इस सीट पर सबसे ताकतवर प्रत्याशी डिंपल यादव को उतारा है क्योंकि वह खुद चुनाव नहीं लड़ सकते हैं, वह विधायक हैं। इसीलिए उन्होंने दूसरे नंबर का स्थान रखने वाली डिंपल यादव को उन्होंने पिता की सीट पर उतारा है। ताकि श्वसुर की सीट पर बहू का दावा मजबूत हो सके। वह मुलायम सिंह के निधन के बाद उपजी संवेदना को भुना सकें। लेकिन इस सीट के समीकरण को समझेंगे तो पता चलेगा कि यह सीट समाजवादी पार्टी के लिए आसान नहीं है। पहली बात तो यह है कि यह उपचुनाव है और उपचुनाव ज्यादातर सत्तारूढ़ दल ही जीतता है। वह भी तब जब भाजपा जैसा सत्तारूढ़ दल हो। दूसरा मैनुपरी की जनता ने पिछले चुनाव में भी भाजपा को अच्छी-खासी बढ़त दी थी। भाजपा को पिछलो लोकसभा चुनाव में 44 फीसद वोट हासिल हुए थो। मुलायम सिंह बेहद कम एक लाख से भी कम अंतर से जीते थे। यह स्थिति तब थी जब सपा और बसपा मिलकर लड़े थे। खुद मायावती ने नेताजी के लिए प्रचार किया था और कहा था कि बसपा के लोग नेताजी को जितायें। इसी से वहां का समीकरण और सपा की चुनौती को समझा जा सकता है। भाजपा ने इस सीट से मुलायम परिवार की दूसरी बहू अपर्णा यादव पर दांव लगाने का मन बनाया है।

इस आशंका को बल दरअसल एक तस्वीर से मिला है जो मैनपुरी में डिंपल यादव के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अपर्णा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मुलाकात की जारी की गयी है। अगर अपर्णा यहां से उतरती हैं तो भाजपा के लिए लड़ाई आसान हो जायेगी । एक तो वह मैनपुरी की जनता को यह संदेश दे पायेगी कि अपर्णा भी मुलायम की बहू ही हैं। दूसरे वह भाजपा और बसपा व कांग्रेस के वोट भी अपर्णा के खाते में ट्रांसफर करा पायेगी। क्योंकि बसपा व कांग्रेस ने मैनपुरी से प्रत्याशी नहीं उतारे हैं, ऐसे में जो प्रत्याशी बसपा व कांग्रेस के वोटों को हासिलकर सकेगा, उसके लिए यह लड़ाई आसान हो सकेगी।

 

सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में बसपा ने पूरी दमदारी के साथ कई लोकसभा चुनाव लड़े। पार्टी प्रत्याशी ने जीत भले ही दर्ज नहीं की हो, लेकिन कोर वोट बैंक के दम पर दूसरा नंबर जरूरी हासिल किया। ऐसे में सभी दलों की नजर अब बसपा के कोर वोट बैंक पर है। जिस दल-प्रत्याशी को बसपा का वोट मिलेगा, उसी को चुनावी भंवर में किनारा मिलेगा। ऐसे में टक्कर सीधे तौर पर सपा और भाजपा के बीच ही होगी। मुलायम के गढ़ में वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को टक्कर बहुजन समाज पार्टी ने ही दी थी।  बसपा प्रत्याशी विनय शाक्य ने 2.19 लाख वोट हासिल करके जोरदार टक्कर खुद सपा संरक्षक मुलायम सिह यादव को दी थी। भले ही इस चुनाव में नेताजी को विजय मिली थी, बसपा के कोर वोट बैंक की धाक हर दल ने मानी थी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बसपा प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा मौर्य ने 1.42 लाख वोट मुलायम के गढ़ में हासिल किए थे। इसके बाद बसपा ने लोकसभा चुनाव मैनपुरी सीट पर नहीं लड़ा। ऐसी स्थिति में मैनुपरी सीट पर होने वाला चुनाव बेहद दिलचस्प होगा।

अगर मैनपुर में सपा जीतती है और भाजपा हारती है तो भाजपा के सामने ऐसी स्थिति नहीं होगी कि वह चेहरा न छिपा सके। यानि उसकी स्थिति इतनी खराब नहीं होगी । क्योंकि वह मुलायम सिंह यादव की परंपरागत सीट है। मैनपुरी की जनता हमेशा नेताजी के साथ रही उसने जब नेताजी को जरूरत पड़ी तो सियासी खाद-पानी मुहैया कराया। लेकिन अगर यह स्थिति उलटती है और भाजपा चुनाव जीती व सपा हार जाये तो अखिलेश यादव के सामने ऐसी स्थिति होगी कि वह चेहरा दिखाने लायक नहीं रहेंगे। क्योकि यह संदेश जायेगा कि नेताजी के क्षोत्र की जनता भी अखिलेश के साथ नहीं है। उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पकड़ ढीली होगी । डिपंल की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगेगी। क्योंकि उन्होंने कई लोगों को पीछे कर डिंपल को उतारा है। ऐसे में अखिलेश के सामने यह चुनाव करो या मरो वाला है। उनके सामने चुनौती बढ़ाने का काम उनके चाचा शिवपाल यादव भी करने वाले हैं चाहे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष। पर इस चुनौती से उबर पाना भी सपा के लिए मुश्किल भरा होगा।

Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एक था मुख्तारः रोजा रखने के दौरान हुआ इंतकाल, माफिया की मौत से हड़कम्प

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत पूर्वांचल के कई जिलों में धारा-144 लागू, प्रशासन सतर्क देवेंद्र मिश्र/बांदा। पूर्वांचल में एक लहीम-शहीम पर्सनैलिटी का नेता था, उसका नाम था मुख्तार। यानी मुख्तार अंसारी। मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ में मुख्तार अंसारी का सिक्का चलता था। पूर्वांचल के जिलों में उसकी तूती बोलती थी। […]

Read More
Raj Dharm UP

महाभारत के संजय बने DIG कारागार!

लखनऊ में बैठकर हो रही मेरठ, बरेली और गोरखपुर परिक्षेत्र के जेलों की निगरानी एक-एक IPS के पास दो-दो जेल परिक्षेत्र की जिम्मेदारी राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के IPS, DIG महाभारत के संजय बन गए है। यह बात सुनने और पढ़ने में भले ही अटपटी लगे लेकिन सच है। विभाग के दो DIG […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी ने कहा: आज हर राज्य में सुरक्षित महसूस करती हैं यूपी की बेटियां’

ज्यादातर लोग करते दिखे यूपी के कानून व्यवस्था और अयोध्या की चर्चा दक्षिण के राज्यों में योगी मॉडल को लेकर उत्सुकता अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने वाली वाटर वूमेन का अनुभव वॉटर वुमेन शिप्रा पाठक ने की है सरयू से सागर तक 3,952 किमी की पदयात्रा मुख्यमंत्री योगी के निर्णयों के प्रति लोगों […]

Read More