Public Manifesto : गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 10 लाख युवाओं को नौकरी देने समेत तमाम किए वादे

नया लुक ब्यूरो


गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भले ही अभी अपने सभी प्रत्याशियों के नामों का एलान न किया हो लेकिन अपना घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) आज जारी कर दिया है। ‌कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए शनिवार को अहमदाबाद में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें पार्टी ने 10 लाख नौकरियों देने का वादा किया। वहीं, किसानों का कर्ज 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की बात कही। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र ‘जन घोषणा पत्र 2022’ जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में युवा, महिला, किसान, सबके लिए लोकलुभावन वादे किए हैं।

मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने कहा है कि बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई रद की जाएगी और फिर से सबको जेल भेजा जाएगा। कांग्रेस ने आगे कहा कि अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर सरदार पटेल के नाम से करेंगे। कांग्रेस ने सत्ता में आने पर 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने दिया जाएगा, इनमें महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। सरकारी नौकरियों की भर्ती में भ्रष्टाचार, बार-बार पेपर लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का वादा किया है। साथ ही बेरोजगारों को 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है।

जयराम ने सिराज और अनुराग ठाकुर ने भोरंज में किया मतदान

कांग्रेस ने गुजरात चुनाव में भी पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली का दांव चल दिया है। कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में 10 साल से अधिक समय से कार्यरत संविदा या आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने का भी वादा किया है। सेना में भर्ती के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए सैम मानेकशा मिलिट्री अकादमी का गठन करने, कौशल विकास के लिए विश्वकर्मा हुनर निर्माण योजना शुरू करने का वादा कांग्रेस ने किया है। पार्टी ने सत्ता में आने पर जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त एंड्रॉयड मोबाइल फोन देने का भी वादा किया है। गौरतलब है कि गुजरात में दो चरण में अगले महीने एक और पांच दिसंबर को वोटिंग होगी। चुनाव नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

Delhi homeslider Raj Dharm UP

दो टूक : शाह ने एक बार फिर देश को नेहरू के नाम पर की गुमराह करने की कोशिश

राजेश श्रीवास्तव दो दिन पूर्व भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में एक बयान दिया कि नेहरू की नीतियों की खामी के चलते पीओके बना। अगर पंडित नेहरू ने ब्लंडर नहीं किया होता तो पीओके नहीं बनता। केंद्रीय गृह मंत्री ने 1948 में तत्कालीन केंद्र सरकार की ओर से जल्द संघर्ष विराम और मामले […]

Read More
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज है, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि व महत्व…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत मनाया जाता है। तदनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 10 दिसंबर को है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ […]

Read More
homeslider International

भारत की मदद से श्रीलंकाई नौसेना के लिए बनाए जा रहे फ्लोटिंग डॉक का हुआ कील-लेइंग समारोह

शाश्वत तिवारी भारत की मदद से श्रीलंकाई नौसेना के लिए बनाए जा रहे 4000 टन क्षमता वाले फ्लोटिंग डॉक के निर्माण की शुरुआत का औपचारिक समारोह (कील-लेइंग) बुधवार को आयोजित हुआ। यह समारोह मेसर्स डेम्पो शिपबिल्डिंग एंड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (DSEPL), गोवा में आयोजित किया गया। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले के साथ […]

Read More