जयराम ने सिराज और अनुराग ठाकुर ने भोरंज में किया मतदान

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आज हो रहे चुनाव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परिवार सहित सिराज विधानसभा क्षेत्र तथा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने परिवार सहित समीरपुर विधानसभा क्षेत्र के भोरंज मतदान बूथ पर मतदान किया। राज्य में नौ बजे तक 4. 54 प्रतिशत मतदाना हुआ है। मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना ठाकुर और दो बेटियों चंद्रिका और प्रियंका के साथ सिराज के बगलामुखी मंदिर में मत्था टेका और इसके बाद मुहारग मतदान बूथ पर मतदान किया।

 

उन्होंने दावा किया राज्य में इस बार रिवाज बदलेगा। BJP की ही सरकार बनेगी और पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे। वहीं जेपी नड्डा, उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा तथा बेटे के हरीश नड्डा ने मतदान करने से पूर्व बिलासपुर जिले के झंडूता के स्थानीय मंदिर में मत्था टेका।  नड्डा ने मीडिया से बातचीत में राज्य में हुये विकास और जनकल्याण कार्यों के बूते पर पुन: BJP की सरकार बनने का दावा किया। मल्लिका नड्डा ने इस मौके पर कहा कि मतदाता अपने विवेक से मतदान करेंगे तथा राज्य और देश में हुये विकास तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोनाकाल में की गई सेवाओं को अवश्य ही लोग ध्यान में रखेंगे।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने परिवार सहित समीरपुर विधानसभा क्षेत्र के भोरंज मतदान बूथ पर मतदान किया। पुरानी पेंशन बहाल करने के कांग्रेस के वादे को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेंशन बंद करने और एनपीएस लाने वाली कांग्रेस ही थी। कांग्रेस 2012 में राज्य में सत्ता में थी तब क्यों नहीं पुरानी पेंशन बहाल की। कांग्रेस ने हिमाचल का विशेष दर्जा वापिस लिया जिसे मोदी सरकार ने बहाल किया। केंद्र की BJP सरकार ने हिमाचल को IIT और एम्स जैसे बड़े संस्थान दिये। राज्य की BJP सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के अनेक कार्य किये तथा इन पर मुहर लगाएगी और BJP को पहले से भी ज्यादा सीटें देकर पुन: सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही झूठे वादे करती रही है।

कांग्रेस ने 2003 और 2012 में हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन सत्ता में आने पर भूल गई। जनता को कांग्रेस का असली चेहरा मालूम है। वहीं राज्य के दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सांसद पत्नी प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र बिक्रमादित्य सिंह ने पूजा करने के बाद मतदान किया और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी मतदान कर चुके हैं। वहीं मोदी ने ट्वीट कर युवाओं समेत राज्य की जनता से अधिकाधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान करने की अपील की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने ट्चीट में राज्य के मतदाताओं से सुनहरे कल के लिये मतदान करने की अपील की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुशहाल भविष्य के लिये मतदान करने की लोगों से अपील की है। वहीं पार्टी नेता प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से सूझबूझ से मतदान करने की अपील की है। (वार्ता)

Hariyana Himachal Punjab

पंजाब हर क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है: केजरीवाल

अमृतसर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गुरुवार को राज्य में औद्योगिक विकास के लिए किए जा रहे बड़े प्रयासों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की। केजरीवाल ने गुरुवार को यहाँ ‘सरकार-उद्योगपति मिलनी’ के दौरान कहा कि पंजाब अब हरेक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा […]

Read More
Biz News Business Himachal

हिमाचल प्रदेश: किसानों का उत्साह देख, अदाणी एग्री फ्रेश ने जारी की सेब खरीदी की संशोधित कीमतें 

किसानों को नुकसान से बचाने के लिए नो रिजेक्शन पॉलिसी पर काम कर रही अदाणी एग्री फ्रेश शिमला। हिमाचल प्रदेश के सेब किसानों के उत्साह को देखते हुए अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड ने सेब खरीद मूल्यों में फिर से बढ़ोतरी की है। यह दूसरी बार है जब AAFL ने उत्पादकों को सहूलियत देते हुए बढ़े […]

Read More
Himachal National

हिमाचल प्रदेश: सेब किसानों के लिए आपदा में अवसर बनी निजी कंपनियां, ऊंचे दामों पर हो रही सेब खरीदी

प्राकृतिक त्रासदी के बीच हिमाचल प्रदेश के सेब किसानों के चेहरे पर रौनक लौटने लगी है। स्थानीय मंडियों के मुकाबले किसानों को इस बार भी निजी कंपनियों के माध्यम से अधिक मुनाफा मिलने के साथ-साथ अन्य कई सुविधाएं भी मिल रही हैं। अदाणी एग्री फ्रेश ने संशोधित दामों के बाद पहले दिन ही रोहड़ू और […]

Read More