मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को बनाया उम्मीदवार

लखनऊ। अगले महीने होने वाले यूपी के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। ‌ यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। मैनपुरी सीट पर यादव परिवार का कई दशकों से कब्जा है।‌‌ मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत को अब डिंपल यादव संभालेंगी। इससे पहले पूर्व सांसद और मुलायम के पोते तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाने की चर्चा थी।

लेकिन पार्टी ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाकर सभी सस्पेंस को खत्म कर दिया। मैनपुरी उपचुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 17 नवंबर तक नामांकन होंगे। पांच दिसंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को मतगणना होगी। अखिलश यादव के कन्नौज लोकसभा सीट छोड़ने के बाद वहां 2012 में उपचुनाव हुआ। सपा ने इस बार भी डिंपल यादव पर भरोसा जताया। इस चुनाव में बसपा, कांग्रेस, भाजपा ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा जबकि, दो लोगों के नामांकन वापस लेने के बाद डिंपल निर्विरोध चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। वहीं 2014 लोकसभा चुनाव में भी वह कन्नौज सीट बचा ले गईं थी। हालांकि 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More