बैकुंठ चतुर्दशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर पर किया स्नान

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के दौरान आज ब्रह्म चौदस (Baikuntha Chaturdashi) के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर पर स्नान किया वहीं संतों का भी शाही स्नान हुआ। पुष्कर में मौजूद सैन भक्ति पीठ के संस्थापक सैनाचार्य स्वामी अचलानंदाचार्य महाराज के सानिध्य में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संतों, महंतों, महात्माओं, साधुओं ने पुष्कर सरोवर के सप्त ऋषि घाट पर परंपरागत तरीके से 17वां शाही स्नान किया। मठ, मंदिरों से जुड़े साधु महात्माओं के इस शाही स्नान को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्वयं सैनाचार्य ने पुष्कर सरोवर का अभिषेक एवं पूजन पूरे विधि विधान से कर शाही स्नान की परंपरा को निभाया।

पुष्कर के सन्यास आश्रम से शाही स्नान के लिए शोभायात्रा के रूप में गाजेबाजे के साथ सभी संत महंत सप्त ऋषि घाट पहुंचे और शाही स्नान किया। इस दौरान बाजार में विभिन्न संगठनों द्वारा संतों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि कल आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का महास्नान होना है। लेकिन चंद्रग्रहण के चलते सुबह से ही सूतक लग जाएगा जिसका असर शाम तक रहेगा। दिनभर सूतक के चलते ब्रह्मा मंदिर भी बंद रहेगा। इन सबके मद्देनजर कुछ लोग आज ही देव दीवाली भी मनाई गई। जिला कलेक्टर अंशदीप ने अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए आज पुष्कर मेले का जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। (वार्ता)

Rajasthan

दर्दनाक हादसा: राजस्थान में वैन-ट्रॉले की टक्कर में शादी में गए 9 दोस्तों की मौत, एक घायल

जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में शादी के लिए मध्यप्रदेश गए नौ दोस्तों की मौत हो गई।बारात से लौटते समय हादसा हुआ। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, यहां तेज रफ्तार मारुति वैन और ट्रक-ट्रॉला के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे का शिकार हुए […]

Read More
Loksabha Ran Politics Rajasthan

राजस्थान के चुनावी रण में योगी की जय जयकार

चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में योगी आदित्यनाथ ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब राजसमंद में योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसमूह को किया संबोधित  बोले योगी, पहले चरण के तूफान ने कर लिया है मोदी जी को सत्ता सौंपने का प्रण योगी का आह्वान, ‘कांग्रेस को बना दीजिए इतिहास’ बेतहाशा गर्मी में भी यूपी के सीएम योगी […]

Read More
Rajasthan

जयपुर में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव में गुरुवार सुबह एक मकान में अचानक आग लग जानें से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे मकान में अचानक आग लगने का […]

Read More