विधायी कार्यों की व्यवस्था को मजबूत बनाएगा विधायक सम्मेलनः सुमित्रा महाजन

नई दिल्ली। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा है कि राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन विधायी कार्यों की व्यवस्था को मजबूत करने का मंच है और यह सभी सांसदों तथा विधायकों को अपने सर्वश्रेष्ठ अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा करने का अवसर प्रदान करता है, जिससे लोकतंत्र की मूल भावना को मजबूती मिलेगी। महाजन ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। महाजन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल इस सम्मेलन में संरक्षक के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के 15 से अधिक अध्यक्षों ने भी हिस्सा लिया।

राज्यों के अध्यक्षों ने कहा कि राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन लोकतंत्र का उत्सव है, जिसका उद्देश्य नेतृत्व में गुणात्मक परिवर्तन लाकर भारतीय लोकतंत्र को विश्व में अग्रणी बनाना है, जिससे कुशल प्रशासन देने के साथ ही विश्वव्यापी शांति स्थापित करने में भी विधायक और सांसद अपनी भूमिका निभा पाएं। यह एक सौहार्दपूर्ण सहयोगात्मक इकोसिस्टम स्थापित करने पर भी जोर देगा, जहां विभिन्न विचारधाराओं से आने वाले नेता सामान्य हितों के लिए और विकास जैसे मुद्दों पर मिलकर कार्य करने को लेकर अपने विचार रखेंगे। इस कांफ्रेस के माध्यम से ऐसा मॉडल प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है। (वार्ता)

Delhi

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की हो रही कोशिश: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली और पंजाब में पार्टी को तोड़ने के लिए और सरकार को गिराने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। भारद्वाज ने आज यहां कहा  कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल […]

Read More
Delhi

कर्नाटक उच्चन्यायालय: भारतीय दंपती के युगांडा से गोद लिए बच्चे को सरकार दे मान्यता

बेंगलुरू। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से उस बच्चे को मान्यता देने का गुरुवार को निर्देश दिया, जिसे भारतीय दंपती ने अफ्रीकी देश युगांडा से गोद लिया है। युगांडा ने हेग एडॉप्शन कन्वेंशन पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं। न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने इस मामले में जोर देते हुए कहा कि किसी भारतीय नागरिक के […]

Read More
Delhi

केजरीवाल को राहत नहीं, ED की हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत गुरुवार को चार दिन बढ़ाते हुए एक अप्रैल कर दी गई। राऊज एवेन्यू स्थित कावेरी बावेजा की विशेष अदालत ने ED के अनुरोध और केजरीवाल का पक्ष […]

Read More